भोपाल समाचार, 8 मई 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े हुए 8 करोड़ कर्मचारी और 81 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। EPFO द्वारा कर्मचारी पेंशन योजना 1995 की जगह कर्मचारी पेंशन योजना 2026 लागू की जा रही है। इसमें पेंशन की गणना का नया फार्मूला लगाया गया है। इसके कारण सबकी पेंशन घट जाएगी। जिनका ₹5000 मिल रही है, उनको ₹2000 मिलेगी।
New EPFO Pension Formula Sparks Concern Among Employees and Retirees
पेंशन की गणना के लिए नया फार्मूला के अनुसार रिटायरमेंट से पहले की आखिरी सैलरी के आधार पर पेंशन का निर्धारण नहीं किया जाएगा बल्कि, पूरी नौकरी के औसत वेतन के आधार पर तय होगी। इस फार्मूला के कारण लगभग सभी को नुकसान होगा और ऐसे कर्मचारियों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा जिनकी शुरुआती सैलरी बहुत कम थी और बाद में उन्होंने अपनी स्किल डेवलप करके या अच्छा काम करके बड़ी पोजीशन हासिल की। नई स्कीम को केंद्रीय न्यासी बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। अब गजट नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है। इसके साथ ही ‘हायर पेंशन’ का विकल्प भी खत्म कर दिया गया है।
भारत में पेंशन का नया फार्मूला
- 16 नवंबर 1995 से मई 2001 तक का औसत वेतन
- 1 जून 2001 से 31 अगस्त 2014 तक का औसत वेतन
- 1 सितंबर 2014 से रिटायरमेंट तक का औसत वेतन
इन तीनों का संयुक्त औसत ही पेंशन योग्य वेतन माना जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने तो सिर्फ 5 साल का कहा था
सुप्रीम कोर्ट ने 4 नवंबर 2022 को कहा था कि पेंशन की गणना अंतिम 60 माह के औसत वेतन से होना चाहिए। इसके बावजूद 18 जनवरी 2025 के ईपीएफओ आदेश में प्रो-रेटा से गणना के निर्देश दिए गए।

.webp)