भोपाल में कैरियर काउंसलिंग स्कीम के तहत Subject Experts से 15 मई तक Application मांगे गए

Updesh Awasthee
भोपाल, 08 मई 2026
: जिला रोजगार अधिकारी श्री स्वनिल श्रीवास्तव ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर (Financial Year) 2026-27 के लिए कैरियर काउंसलिंग योजना (Scheme) के तहत काउंसलर और सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स का पैनल बनाने के लिए 01 से 15 मई 2026 तक एप्लीकेशन इन्वाइट (Invite) किए गए हैं।

Bhopal Invites Applications from Subject Experts Under Career Counselling Scheme Till May 15

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चुने गए (Selected) काउंसलर और एक्सपर्ट्स को उनके काम की क्वालिटी (Quality) के आधार पर हर वर्किंग डे (Working Day) की फीस (Honorarium) कमेटी द्वारा तय (Fixed) करके ज्यादा से ज्यादा 1000 रुपये दी जाएगी। भोपाल के सभी ब्लॉक (Blocks) के सरकारी कॉलेजों, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों और दूसरी एजुकेशनल (Educational) व नॉन-एजुकेशनल (Non-Educational) संस्थाओं में काउंसलिंग प्रोग्राम ऑर्गेनाइज (Organize) किए जाने हैं।

एलिजिबल (Eligible) और इच्छुक उम्मीदवार 15 मई तक ऑफिस टाइम में अपनी एप्लीकेशन ऑफिस में जमा कर सकते हैं।
मनोवैज्ञानिक के लिए साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) डिग्री या पीजी डिप्लोमा ज़रूरी (Compulsory) है। 
इसी तरह दूसरे एक्सपर्ट्स के पास अपने विषय की जानकारी और गाइडेंस (Guidance) के क्षेत्र में एक्सपीरियंस (Experience) होना चाहिए।
अनुभवी (Experienced) उम्मीदवारों को पहल (Preference) दी जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म जिला रोजगार ऑफिस, ईदगाह हिल्स, भोपाल से ऑफिस टाइम में लिए जा सकते हैं। सरकारी कर्मचारी अपने विभाग के NOC (No Objection Certificate) के साथ आवेदन जमा करें।
तय तारीख के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!