विदेशी बीएफ से सावधान रहना, दिल जीत कर, जी का जंजाल बन जाते हैं, पढ़िए भोपाल की भारती की कहानी

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 मई 2026
: आजकल एक नया पैटर्न सामने आया है। विदेश में रहने वाले लड़के, भारतीय लड़कियों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले दोस्ती करते हैं, फिर लड़कियों की सबसे बड़ी कमजोरी- उनकी भावनाओं को जागृत करके यह विश्वास दिलाते हैं कि केवल मैं ही वह व्यक्ति हूं जो तुम्हारी केयर करता हूं। फिर गुलाबी प्यार का सिलसिला शुरू होता है लेकिन इसका अंत बेहद अंधेरे काले मोड पर होता है। भोपाल की भारतीय यादव के साथ ऐसा हुआ है। आपके साथ ना हो इसलिए भारती की कहानी को ध्यान से पढ़िए:- 

Foreign BF Became a Nightmare, Read Bhopal’s Bharti Story

यह मामला अशोका गार्डन पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। भारती यादव अशोक विहार में रहती है। प्राइवेट जॉब करती है और इंडिपेंडेंस है। 4 अप्रैल को यानी लगभग 1 महीने पहले उसके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से एक मैसेज आया। कोई दोस्ती करना चाहता था। दोस्ती तो बहुत लोग करना चाहते हैं लेकिन इस कहानी में विदेशी नंबर सबसे बड़ा आकर्षण रहा। जिसने मैसेज भेजा उसने अपना नाम विपिन गुप्ता बताया और यह भी बताया कि वह यूनाइटेड किंगडम में रहता है। रिच फैमिली से है और उसकी फैमिली का यूके की पॉलिटिक्स में प्रभाव भी है। 

यह अपने आप में बिल्कुल अलग फीलिंग होती है, जब यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली किसी रिच फैमिली का कोई लड़का आपसे दोस्ती करना चाहे। मतलब दिमाग में लॉजिक लगाने वाला सिस्टम ही फेल हो जाता है। बस संगीत बजने लगता है। भारती की कहानी में भी ऐसा ही हुआ। फिर वही सब कुछ जो हर कहानी में होता है। उसमें खुद को बेहद संवेदनशील जताया, विश्वास जीता और कुछ इस प्रकार की भावनात्मक बातें करी, कि भारती को लगने लगा यही मेरा "मिस्टर राइट" है। फिर शुरू हुआ क्लाइमैक्स। 

विपिन ने बताया कि वह खुद इंडिया नहीं आ सकता लेकिन कुछ गिफ्ट भेज रहा है। उसका प्रपोजल एक्सेप्ट करने के लिए डायमंड रिंग, गोल्ड ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कुछ डॉलर्स भेज रहा है। 10 अप्रैल को भारती के वाट्सएप पर एक कथित कोरियर बिल्टी भेजी गई, जिसमें बताया गया कि पार्सल भारत पहुंच चुका है। अगले ही दिन दूसरे नंबर से फोन आया। काल करने वाले ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि पार्सल में कीमती सामान होने के कारण जीएसटी और कस्टम ड्यूटी जमा करनी होगी।

युवती ने पहले 20 हजार रुपये मांगे गए। उसने रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद हर कुछ घंटों में नए शुल्क सामने आने लगे। कभी पार्सल क्लीयरेंस फीस, कभी एंटी मनी लान्ड्रिंग चार्ज तो कभी रिलीज चार्ज के नाम पर पीड़िता से लगातार रुपये जमा कराए जाते रहे। 

यह सब कुछ इतना फास्ट हो रहा था कि, भारती को संभलने और समझने का मौका ही नहीं मिला। पति को झटका तब लगा जब उसके बैंक अकाउंट से थोड़े-थोड़े करके 1.47 लाख रुपए ट्रांसफर हो चुके थे। उसकी सारी सेविंग्स ऑलमोस्ट खत्म हो गई थी। जब उसने और पैसा देने से मना कर दिया तो पहले उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई। जब इतने से भी बात नहीं बनी तो विपिन ने उसके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। 

अब जाकर भारती की आंख खुली कि वह साइबर क्राइम का शिकार हो चुकी है। तब उसने अशोका गार्डन थाने में जाकर पूरी कहानी बताइए। इंस्पेक्टर अनुराग लाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपी जब पकड़े जाएंगे तब पकड़े जाएंगे, लेकिन एक बात क्लियर हो गई है, साइबर अपराधियों ने, अपराध का एक नया तरीका ढूंढ लिया है। इसलिए लड़कियों को कम से कम तब सावधान हो जाना चाहिए जब कोई विदेशी नंबर से फ्रेंडशिप का मैसेज मिले।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!