करैरा विधानसभा के दाबर अली गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव, धैर्यवर्धन को व्यास पीठ का आशीर्वाद मिला

Updesh Awasthee
भोपाल, 01 मई 2026
: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में करैरा विधानसभा के ग्राम दाबर अली गांव में आयोजित भागवत कथा के दौरान उस समय अजीब किंतु रोमांचक स्थिति निर्मित हो गई जब कथा श्रवण करने पहुंचे मप्र भाजपा के प्रवक्ता धैर्यवर्धन के स्वागत के उपरांत उन्हें संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया और उन्होंने गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया। 

Proposal to Rename Dabar Ali Village in Karera Assembly Constituency Gains Attention

भाजपा के प्रदेश के प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने कहा कि गांव का नाम आज अभी से ही दाबर अली के बजाय दाबर बली रख दिया जाए। उन्होंने कथा पंडाल में मौजूद हजारों लोगों से हाथ उठाकर समर्थन भी मांगा और उन्हें संकल्प भी दिलाया। इस समझाइश का वहां व्यास पीठ पर मौजूद आचार्य कृष्णानंद गिरी महाराज ने भी समर्थन देकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

ग्राम वासियों से चर्चा में भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने कहा कि यह सौ प्रतिशत हिंदू आबादी का गांव है यहां पीर, पैगम्बर का कोई वंशज नहीं रहता है तो फिर यह अटपटा नाम आप क्यों बर्दाश्त कर रहे हो। अगर समय रहते नाम नहीं सुधरा तो भविष्य में गांव के अस्तित्व को लेकर झूठी कहानी रच दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जब आप लोग अपने गांव को दाबर बली कहेंगे तो हनुमान जी का आशीर्वाद और शक्ति आपके साथ होगी। यहां गांव में सिद्ध पवित्र कुआं और हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है अतः अब इस गांव को बली होना चाहिए। 
उन्होंने गांव के सरपंच चंद्रभान सिंह रावत से भी कहा कि कथा समापन के पश्चात ग्राम सभा से लिखित प्रस्ताव डलवाकर, स्थानीय पंचों, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य आदि से सहमति और अनुशंसा लेकर ब्लॉक एवं जिला पंचायत में जमा कराओ फिर कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक आपके कागज को दौड़ाकर नाम बदलवाने एवं विधिवत गजट नोटिफिकेशन कराने की जिम्मेदारी वे स्वयं ले रहे हैं।

भाजपा के प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने यह भी कहा कि यह इलाका रत्नगर्भा है यहां की माटी ने बड़े बड़े बली, बड़ी हस्तियां खेसारी लाल, दिग्गज सूरमा और  गन्ना तथा गुड़ पैदा किए हैं। दाबर छितरी से लगा हुआ गांव है जो भाजपा के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव का स्वयं का गांव है। उन्होंने क्षेत्र की अन्य हस्तियों का भी उल्लेख करते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत बगल के सड़ गांव के रहने वाले हैं और शिवपुरी जिला के पूर्व सीएमओ हेल्थ डॉ अर्जुन लाल शर्मा भी छितरी के निवासी हैं और हड्डी विशेषज्ञ डॉ ओपी शर्मा सीहोर के एवं रमेश खटीक मगरौनी के ही निवासी हैं। इसलिए स्थानीय विधायक रमेश खटीक, स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सहयोग भी इस नेक काम में हमको मिलेगा।

भागवत कथा में छितरी, करई, बाँसगढ़, आंढ़र, इंदरगढ़ से आए श्रोताओं ने भी इस संकल्प पर अपनी प्रसन्नता जताई। 

कथा के कार्यक्रम में हरिद्वार से पधारे कृष्णानंद जी महाराज, सरपंच चंद्रभान रावत, कथा यजमान रेखा राकेश शर्मा, योगेश पटेल, पत्रकार नरेंद्र तिवारी, रामनिवास शर्मा , हेमंत शर्मा , साहब सिंह सोलंकी, रणवीर सिंह ठाकुर, आत्माराम पाल, रामवरण पाल, रमेश शिवहरे, करनजू कुशवाह, छत्तूराम कुशवाह, हरिकिशन रावत, उमाचरण रावत आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!