Poison Clinic Bhopal वाले डॉक्टर अभिनित के खिलाफ रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज, इस बार राजस्थान की लड़की

Updesh Awasthee
भोपाल, 6 मई 2026
: Poison Anti-Ageing Pvt. Ltd. Best Skin Clinic - Bhopal के डायरेक्टर ABHINEET KUMAR GUPTA जो खुद को Dr. Abhineet Sarvesh Gupta बताते हैं, के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हो गया है। जयपुर राजस्थान की एक महिला मॉडल ने Dr. Abhineet Gupta (Poison Anti Aging Skin Clinic) के खिलाफ रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया है। इससे पहले भी इनकी पत्नी ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जो बाद में सेटल हो गया था। तब उत्तर प्रदेश की लड़की थी और इस बार राजस्थान की लड़की है।

‘Poison Clinic’ Doctor Booked in Bhopal for Alleged Rape, Blackmail; Survivor from Rajasthan

पुलिस के मुताबिक बालाजी रोड जयपुर की रहने वाली युवती 8 मई 2025 को अपना स्किन ट्रीटमेंट कराने के लिए अपने कजिन भाई के साथ डॉ अभिजीत के क्लीनिक पर पहुंची थी। डॉ. अभिनीत से ट्रीटमेंट करवाकर वापस जयपुर चली गई। युवती ने बताया कि अभिनीत ने मुझे मोबाइल नंबर से मैसेज किए, हम दोनों की बातचीत होने लगी। इतना ही नहीं मामला शादी करने तक पहुंच गया। बाद में अभिजीत ने भोपाल बुलाया और मांग में सिंदूर भर दिया और अपने घर में ले जाकर फिजिकल रिलेशन बना लिए।

दबाव बनाकर सीने पर अपने नाम का टैटू बनवाया

8 जून 2025 को अभिनीत ने मुझ पर उसके नाम का टैटू बनवाने का दबाव बनाया। उसके कहने पर उसने बाएं तरफ चेस्ट पर उसके नाम का टैटू बनवा लिया। उसके बाद पीड़िता को पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। यह बात उसने आरोपी को बता दी, तो वह कहने लगा कि वह जल्द ही शादी कर लेगा।

चेन्नई में जबरदस्ती अबॉर्शन कर दिया

17 जुलाई 2025 को मैं चेन्नई गई, तो वह मेरे साथ होटल में रुका। 21 जुलाई 2025 को आरोपी डॉक्टर ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब इसका विरोध किया तो उसने जमकर मारपीट भी की। 

पीड़िता ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उसके कुछ प्राइवेट वीडियो बना लिए थे। डॉक्टर ने ये वीडियो पीड़िता के भाई को भेज दिए और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यही नहीं, पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए डॉक्टर ने कई तरह की कानूनी साजिशें भी रचीं।

केस दर्ज होते ही डॉक्टर अभिनित अंडरग्राउंड

पीड़िता का कहना है कि शुरुआत में कोलार पुलिस ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की थी। अब भोपाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी डॉ. अभिनीत गुप्ता भूमिगत हो गया है। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। 

पिछली पत्नी ने वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया था 

कथित डॉक्टर अभिनीत के खिलाफ इससे पहले भी एक मामला दर्ज हो चुका है। साल 2019 में उत्तरप्रदेश के माधौगढ़ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में एक महिला ने खुद को अभिनित कुमार गुप्ता की पत्नी बताते हुए आरोप लगाया था कि, मार्च 2019 में डॉक्टर अभिनित गुप्ता ने उसके साथ शादी की और फिर उससे वेश्यावृत्ति करवाई। बाद में मामला दर्ज करवाने वाली महिला ने बताया था कि, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। 

About ABHINEET KUMAR GUPTA

ABHINEET KUMAR GUPTA is a director registered with Ministry of Corporate Affairs. Their Director Identification Number (DIN) is 03497315. ABHINEET KUMAR GUPTA is/has been associated with 4 companies.
SIERRA HOSPITALITY PRIVATE LIMITED: Director - 30-Sep-2014
POISON ANTI AGING CLINIC PRIVATE LIMITED: Managing Director - 27-Apr-2011
POISON REGENERATIVE STEM CELL CLINIC AND RESEARCH CENTRE PRIVATE LIMITED: Director - 30-Aug-2017 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!