भोपाल में 75 साल के वकील ने 5 साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत की, गिरफ्तार, जेल

Updesh Awasthee
भोपाल, 6 मई 2026
: मासूम बच्ची उसको नानाजी कहती थी। आरोपी की उम्र 75 साल है और वकील भी है, मतलब कानून को ठीक प्रकार से जानता भी है। इसके बावजूद उसने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत की। बाद में पुलिस को कंफ्यूज करने की कोशिश भी की। पीड़ित लड़की के पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। 

Bhopal: 75-Year-Old Lawyer Arrested for Alleged Sexual Misconduct with Minor Girl

हबीबगंज थाने की एसआई मुक्ता शर्मा के मुताबिक, घटना 3 मई की है। पीड़िता के पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। आरोपी अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। उसकी नातिन के साथ ही पड़ोस में रहने वाले डिफेंस ऑफिसर की बच्ची भी खेलती है। वह भी आरोपी को नाना कहती थी। घटना वाले दिन बच्ची खेलने के लिए आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान आरोपी बच्ची को एक कमरे में ले गया। वहां उसके साथ गंदी हरकत की। 

मेडिकल के बाद खुलासा हुआ

घर लौटने के बाद रात में बच्ची ने मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। मां ने चेक किया तो खरोंच के निशान थे। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने बच्ची के साथ गलत काम किए जाने की आशंका जाहिर की। इसके बाद मां थाने पहुंची। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाना ने उसके साथ गलत काम किया।

पुलिस ने पॉक्सो और रेप का केस दर्ज कर आरोपी एडवोकेट को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में उसने बताया कि उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की है। मंगलवार शाम को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!