अनजान लोगों की व्हाट्सएप कॉलिंग से परेशान लोगों के लिए नया फीचर

Updesh Awasthee
WhatsApp Adds Unknown Call Control Feature
टेक्नोलॉजी न्यूज डेस्क, 6 मई 2026
: व्हाट्सएप कॉलिंग एक सुविधा भी है लेकिन एक झंझट भी। यदि सामान्य कॉल आता है तो उसको म्यूट करने का एक फीचर स्मार्टफोन में होता है लेकिन वही व्यक्ति यदि व्हाट्सएप कॉल कर दे तो घंटी बजने लगती है। उसको म्यूट नहीं कर सकते थे, लेकिन अब व्हाट्सएप में एक नया फीचर आ गया है, जो उपयोगकर्ताओं को यह नियंत्रण देता है कि कौन उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर सकता है और कौन नहीं।

अज्ञात कॉलर्स को करें साइलेंस 

व्हाट्सएप के इस नए फीचर के माध्यम से अब आप उन नंबरों की रिंगिंग बंद कर सकते हैं जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं हैं। इस फीचर का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अनचाहे और अनजान कॉलों से होने वाली परेशानी से बचाना है। भले ही अनजान नंबरों से आने वाली कॉल साइलेंट हो जाएं, लेकिन आपकी पहुंच से बाहर नहीं होंगी। उपयोगकर्ता कभी भी 'कॉल टैब' (Calls tab) में जाकर इन सभी कॉलों की समीक्षा कर सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित होता है कि यदि कोई महत्वपूर्ण कॉल अनजाने में छूट गई हो, तो उसे बाद में देखा जा सके।

कैसे सक्रिय करें यह सुविधा? 

अपनी निजता को बढ़ाने के लिए आप इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:
अपने फोन की Settings (सेटिंग्स) में जाएं।
वहां Privacy (निजता) विकल्प पर टैप करें।
इसके बाद Calls (कॉल) विकल्प को चुनें।
अंत में, 'Silence unknown callers' (अज्ञात कॉल करने वालों को चुप कराएं) फीचर को ऑन कर दें।

यह छोटा सा बदलाव आपकी डिजिटल शांति और सुरक्षा को बेहतर बनाने में एक कारगर कदम साबित हो सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!