MPMKVVCK बिजली कंपनी में 1000 से अधिक वैकेंसी, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Updesh Awasthee
भोपाल, 26 मई 2026:
"मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आईटीआई, डिप्लोमा, और स्नातक पास बेरोजगार युवाओं को ऑन द जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कंपनी द्वारा वर्तमान में अलग-अलग 10 ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से MMSKY पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

MPMKVVCL Recruitment 2026: Over 1000 Vacancies Announced, Online Applications Open

कंपनी में कुल 1562 स्वीकृत पदों में से 522 प्रशिक्षुओं की भर्ती की जा चुकी है, जबकि 1040 रिक्त पदों जिनमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 304 पद, लाइनमैन के 193 पद, इलेक्ट्रीशियन के 179 पद, स्टेनो इंग्लिश के 135 पद, स्टेनो हिंदी के 89 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के 71 पद, सिविल इंजीनियर के 30 पद, इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन ऑन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस के 17 पद, अकाउंट एग्जीक्यूटिव के 12 पद एग्जीक्यूटिव एचआर के कुल 10 रिक्त पदों पर युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण से संबंधित अर्हताओं, रिक्त स्थानों के विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी https://mmsky.mp.gov.in/ पोर्टल पर देख सकते हैं और अपनी योग्यता अनुसार ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने कहा है कि "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत व्यापक स्तर पर औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को कंपनी में छात्र प्रशिक्षणार्थी के रूप में ऑन द जॉब ट्रेनिंग की सुविधा मिल रही है। इससे एक ओर जहां युवाओं को औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें काम के बदले मिलने वाले स्टाइपेंड से बेहतर आय का स्रोत भी मिल रहा है, जो उनके भविष्य के करियर विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
रिपोर्ट: मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, म.प्र.शासन, ऊर्जा विभाग

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!