भोपाल, 26 मई 2026: मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा (Re-Exam) की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है।
Madhya Pradesh Class 5 and 8 Re-Exam Revised Schedule Released, PDF Available Online
पूर्व में जारी समय-सारणी में अपरिहार्य कारणों से आंशिक संशोधन किया गया है। अब ये परीक्षाएं 16 जून से 23 जून 2026 की अवधि में आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच संचालित होंगी । परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद, 24 जून से 28 जून 2026 तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण किया जाएगा।
कक्षा 5वीं का संशोधित पुनः परीक्षा कार्यक्रम
- 16 जून 2026 (मंगलवार): प्रथम भाषा - हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू या मराठी
- 18 जून 2026 (गुरुवार): गणित (अथवा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु संगीत)
- 19 जून 2026 (शुक्रवार): द्वितीय भाषा - अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
- 20 जून 2026 (शनिवार): पर्यावरण अध्ययन
- 22 जून 2026 (सोमवार): अतिरिक्त भाषा (वैकल्पिक) - हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी या चित्रकला (मूक-बधिर परीक्षार्थियों हेतु)
कक्षा 8वीं का संशोधित पुनः परीक्षा कार्यक्रम
16 जून 2026 (मंगलवार): प्रथम भाषा (सहायक वाचन सहित) - हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू या मराठी
18 जून 2026 (गुरुवार): गणित (अथवा दृष्टिबाधितों हेतु संगीत)
19 जून 2026 (शुक्रवार): द्वितीय भाषा - अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
20 जून 2026 (शनिवार): विज्ञान
22 जून 2026 (सोमवार): तृतीय भाषा - संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, उड़िया, पंजाबी, गुजराती या चित्रकला (मूक-बधिर परीक्षार्थियों हेतु)
23 जून 2026 (मंगलवार): सामाजिक विज्ञान
महत्वपूर्ण निर्देश एवं दिशा-निर्देश:
दिव्यांगजन सुविधा: दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार, निशक्त विद्यार्थियों को निर्देशानुसार अतिरिक्त समय या लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।
अवकाश की स्थिति: यदि परीक्षा अवधि के दौरान कोई स्थानीय या अन्य अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संपन्न होंगी।
भाषा चयन नियम: परीक्षार्थियों के लिए भाषा का चयन अनिवार्य नियमों के अधीन होगा। उदाहरण के लिए, यदि प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है, तो द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन अनिवार्य होगा। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में उर्दू/मराठी को प्रथम भाषा चुनने पर तृतीय भाषा के रूप में हिंदी लेना अनिवार्य होगा।
राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला कलेक्टरों और शिक्षा अधिकारियों को इस संशोधित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
MP Class 5 and 8 Re-Exam Revised Time Table pdf Download
राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश द्वारा जारी की गईइस संशोधित समय-सारणी की पीडीएफ फाइल भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल (https://t.me/bhopalsamachar1) पर उपलब्ध है, जिसे आप तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं। चैनल पर MP Class 5 and 8 Re-Exam Revised Time Table pdf नाम से सर्च कर सकते हैं।

.webp)