मध्य प्रदेश मंत्रालय: मनीष सिंह को मिला पी. नरहरि के सभी विभागों का प्रभार

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 03 मई, 2026
: मध्य प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव श्री अनुराग जैन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सहमति के बाद, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री मनीष सिंह को श्री पी. नरहरि, भाप्रसे (2001) के सभी विभागों का प्रभार सौंप दिया है। इसका मतलब हुआ कि श्री नरहरि के स्थान पर श्री मनीष सिंह, उनके सभी डिपार्टमेंट का काम देखेंगे। 

MP Secretariat: Manish Singh Assigned Charge of All Departments Earlier Held by P. Narhari

उल्लेखनीय है कि, मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार, दिनांक 29 अप्रैल 2026 को श्री पी. नरहरि, भाप्रसे (2001) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भारत सरकार के अंतर्गत संयुक्त सचिव, भूमि संसाधन विभाग, नई दिल्ली के पद पर नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति 5 साल के लिए हुई है। इसलिए श्री नरहरि की सेवाएं भारत सरकार, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली को सौंपी गई है।

उपरोक्तानुसार श्री पी. नरहरि, भाप्रसे (2001) के कार्यमुक्त होने के फलस्वरूप श्री मनीष सिंह (1997) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंप दिया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!