भोपाल, 03 मई, 2026: मैडम मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर, SDM एवं ADM के पद पर काम कर चुकी है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। किसी मनचले ने मैडम को प्रपोज कर दिया। यहां तक लिखा कि, Please give me one chance, and then you will see for yourself how much I love you. इसके बाद मैडम ने उसको तो मना किया ही, एक वैकेंसी भी ओपन कर दी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उन्होंने लिखा कि उनको एक ऐसे असिस्टेंट की तलाश है जो उनके इशारे पर जरूरत के हिसाब से सामने वाले को दो 'दो चमाट' (थप्पड़) जड़ सके।
मनचले का चैट, जो बाद में मैडम ने खुद शेयर किया
महिला अधिकारी का नाम Lakshmi Gamad है। मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर, SDM एवं ADM के पद पर काम कर चुकी हैं और वर्तमान में राजधानी भोपाल स्थित सरकारी प्रेस में डिप्टी कंट्रोलर के पद पर काम कर रही हैं। लेकिन शायद ADM उन्हें बेहद पसंद है और ADM का पद नहीं होने के बावजूद भी वह सोशल मीडिया पर खुद को "Lakshmi Gamad ADM" बताती हैं। जैसे ही उन्होंने चमाट वाली वैकेंसी ओपन की, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
Unwanted Proposal Sparks Reaction: Woman Officer’s Social Media Post Goes Viral
क्लाइमेट चेंज और इंस्टाग्राम REELs एवं यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो के कारण लोगों के दिमाग में गर्मी, व्यवहार जजमेंटल और तुरंत प्रतिक्रिया देने वाला हो गया है। इसलिए लोगों ने अपने संस्कार और व्यवहार के आधार पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। बात सोशल मीडिया से मैन स्ट्रीम मीडिया तक पहुंच गई। अब मैडम को अपनी सफाई पेश करनी पड़ी। तब उन्होंने मनचले का चैट शेयर किया। इसमें लिखा है कि:-
Apko mai kafi time mai dekh raha tha but bol nahi paya tha
Please trust me Lakshmi
Mai such mein mai apse bhut payar karta hu Lakshmi
Aur puri life apke sath jina chata hu
Mai decide kar liya hu Lakshmi
Please ignore mat kijiye
I can do everything for you
Trust me please
Lakshmi it's my small prayer, don't ignore me trust me plz
Mother promise i love you so much
Please give me one chance, and then you will see for yourself how much I love you.
इतने सारे मैसेज के अंत में मैडम ने रिप्लाई किया Nahi.
मनचले की चैटिंग के स्क्रीनशॉट के साथ कैप्शन में उन्होंने मैसेज लिखा कि, मेरी एक चमाट वाली पोस्ट ने तहलका मचा दिया। और कुछ लोग मुझे जज करने लग गए। कि मुझे अपनी मर्यादा में रहना चाहिए और महिला ऑफिसर हूं इसलिए हदें होनी चाहिए। क्यों भाई अपने सम्मान और छेड़छाड़ के लिए नहीं बोलना चाहिए। मेरा मकसद ये संदेश ऐसे घटिया लोगों तक पहुंचाना था।
वैसे में सफाई देने में विश्वास नहीं करती पर चुप रहने से लोग आपको कायर समझ लेते है और उनको और बढ़ावा मिल जाता हैं आपको जज करने का। ये स्क्रीन शॉट उनके लिए जो मेरे चमाट से बिलबिला गए थे।
आप बताओ अब ऐसे लोगों के लिए मैं तो गुस्सा कंट्रोल कर दो चमाट ही बोली.... आप क्या करते ...????
बाद में उन्होंने इस पोस्ट को भी डिलीट कर दिया।
तो कुल मिलाकर समाचार इतना है कि,
- किसी मनचले ने मैडम को व्हाट्सएप पर प्रपोज किया।
- मैडम ने 49000 फॉलोवर्स वाली फेसबुक प्रोफाइल पर उसको जवाब दिया।
- पब्लिक को पता नहीं था कि मैडम के व्हाट्सएप में क्या चल रहा है इसलिए पब्लिक ने चमाट वाली वैकेंसी पर अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं व्यक्त की।
- अपनी सफाई में मैडम ने मनचले की चैटिंग को सार्वजनिक किया और खुद को जस्टिफाई करने की कोशिश की।
अंत में उनको समझ में आया कि वह राज्य प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह ने भारतीय न्याय संहिता 2023 लागू कर रखी है। व्हाट्सएप का जवाब फेसबुक पर नहीं देना चाहिए। इसलिए उन्होंने दूसरी पोस्ट भी हटा दी। और इस प्रकार समाचार समाप्त हुआ।

.webp)
