मुख्यमंत्री, कर्मचारियों के तबादलों को तैयार, GAD की ट्रांसफर पॉलिसी का इंतजार

Updesh Awasthee
MP Transfers Await GAD Policy
भोपाल समाचार, 6 MAY 2026
: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का पूर्वानुमान इस बार गलत साबित हो गया। जनगणना के कारण GAD वालों को लग रहा था कि इस साल सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे जबकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्थानांतरण पर लगा हुआ प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद कैबिनेट में कहा कि मैं तो कह चुका हूं, अब तक तबादला नीति क्यों नहीं आई? 

MP Transfer Season Likely Soon: CM Prepared, GAD Policy Still Pending

कल मंगलवार को राजधानी में हुई कैबिनेट की मीटिंग में कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर मंत्रियों के बीच चर्चा हुई। मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग वालों का बड़ा प्रेशर बना रहा है। मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने श्री राजपूत का समर्थन किया। श्री तुलसी सिलावट ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी चक्कर लगा रहे हैं। कुल मिलाकर सभी मंत्री यह चाहते हैं कि तबादलों पर प्रतिबंध हटा दिया जाए। इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, जब पहले ही इस बारे में बात हो चुकी है की तबादला नीति को जल्दी लाया जाए तो फिर अभी तक ट्रांसफर पॉलिसी मंजूरी के लिए प्रस्तुत क्यों नहीं की गई। इसको जल्दी लाया जाए। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद, GAD के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग की स्थानांतरण नीति जारी की जाएगी। 

जनगणना वालों के ट्रांसफर नहीं होंगे 

इस साल की सबसे बड़ी समस्या यही है। जनगणना के काम में लगे सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर नहीं होंगे। इसके कारण कर्मचारियों में जनगणना के प्रति भावना बदल गई है। कई कर्मचारी जनगणना ड्यूटी इसलिए नहीं चाहते थे क्योंकि वह इस साल अपना ट्रांसफर प्लान कर रहे थे। वैसे भी यह अन्याय पूर्ण है कि जो कर्मचारी राष्ट्रीय महत्व का काम कर रहा है, उसको स्वैच्छिक स्थानांतरण के लाभ से, इसलिए वंचित कर दिया जाएगा क्योंकि वह राष्ट्रीय महत्व का काम कर रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!