आगरा से बबीना के बीच चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी क्यों होते हैं, खुलासा पढ़िए, VIDEO देखिए

Updesh Awasthee
भोपाल, 06 MAY 2026: दिल्ली भोपाल रेलवे रूट पर आगरा से बबीना के बीच अक्सर लोगों के मोबाइल और सामान चोरी हो जाते हैं। रिटायर्ड विंग कमांडर एवं कांग्रेस पार्टी की महिला नेता अनुमा आचार्य ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

Agra–Babina Train Route: Why Are Mobile Phones Frequently Stolen on Moving Trains? Full Report

रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य के अनुसार, दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली अधिकांश ट्रेनों में AC 2 कोच से लगा हुआ जनरल कंपार्टमेंट का डिब्बा होता है, जिसके बीच का लॉक सुविधाजनक रूप से निकाल दिया जाता है। इसी डोर से प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स के वेंडर्स पैंट्री से अपना सामान AC से जनरल कंपार्टमेंट में बेचने जाते हैं और वहां से लौटकर आते हैं। रात भर यह डोर खुला रहता है। कनेक्टिंग डोर में स्थायी लॉक न लगाने के कारण ट्रेस पासिंग की यह सुविधा संबंधित रेलवे के स्टाफ़ ने अपनी नाक के नीचे दे रखी है, जिसके कारण अनधिकृत पैसेंजर्स और नियमित चोर भी डिब्बे में आ जाते हैं।

हर रोज और यह लोग रेलवे इस रूट पर मोबाइल चोरी की 5 से 6 घटनाएं लगभग हर ट्रेन में रिपोर्ट होती हैं। उसका कारण रेलवे का यात्रियों को सुरक्षा न दे पाना है। GRP के एस्कॉर्ट या RPF के लोग केवल 2 होते हैं जो ट्रेन में एक छोर से दूसरे छोर चक्कर लगाते हैं, लेकिन इस बीच में चोर अपने हाथ की सफाई कर जाता है।

क्या ही अच्छा हो कि रेलवे इस तरह के कनेक्टिंग डोर पर लॉक परमानेंटली लगाकर रखें, जिससे अनधिकृत प्रवेश पर रोक लग सके। उचित कार्यवाही करने की आवश्यकता है। वीडियो दक्षिण एक्सप्रेस का है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!