BJP MP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बिल्ली मार के बहू डरा दी

Updesh Awasthee
भोपाल, 14 मई 2026
: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भी मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं के काफिलों का दौर जारी था। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने एक ऐसी कार्रवाई की, जिसे बुंदेलखंड के ग्रामीण अंचल में "बिल्ली मार के बहू डरना" कहते हैं। अगले 1 मिनट में सब कुछ समझ में आ जाएगा, पढ़ते रहिए... 

MP BJP Chief Hemant Khandelwal Sends Discipline Message by Acting Against Junior Leader

समाचार तो मिल ही गया होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने भाजपा किसान मोर्चा के भिंड जिला अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी है। यह क्रिया इसलिए लिया गया क्योंकि नियुक्ति के बाद उन्होंने ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ो वाहनों की रैली निकाली थी। जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल के खर्चों में कटौती करने की अपील की है। 

भारत के कई क्षेत्रों में और खास तौर पर बुंदेलखंड में मैनेजमेंट का एक इंर्पोटेंट चैप्टर बड़ी रोचक कहानी के माध्यम से सिखाया जाता है। इस कहानी में एक युवक का विवाह होता है और घर में नई बहू आती है। इसी दौरान एक बिल्ली घर में रखे हुए दूध को जूठा कर देती है। यह देखते ही सास ने बिल्ली को मार डाला। प्रत्यक्ष तौर पर देखेंगे तो एक छोटी सी गलती के लिए बिल्ली की हत्या कर दी गई लेकिन मैनेजमेंट की नजर से देखें तो सासू मां ने इस घटना के माध्यम से नई बहू को समझा दिया कि इस घर में गलतियों को नजरअंदाज नहीं किया जाता है। अब सासू मां को लंबे समय तक कुछ नहीं करना पड़ेगा। नई बहू इस घटना के कारण अपने आप अनुशासन में रहेगी।

मध्य प्रदेश में, प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बावजूद मंत्री और निगम-मंडल के अध्यक्षों द्वारा सैकड़ो गाड़ियों के काफिले निकाले जा रहे थे। सब जानते हैं कि निगम-मंडल के अध्यक्ष मतलब एडजस्टमेंट की पॉलिटिक्स और मध्य प्रदेश में तो मंत्री का मतलब भी कोई ना कोई फार्मूला होता है। यहां योग्यता के आधार पर नियुक्ति और अपराध के आधार पर बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाता। इसलिए ऐसे नेताओं से तो प्रतिशत अध्यक्ष महोदय कुछ कह नहीं सकते थे। तभी अचानक किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष मिल गया। 

दूध जूठा होते ही हेमंत भैया ने बिल्ली मार दी। सोशल मीडिया पर लोग इस कदम को लेकर अपनी नेगेटिव-पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उन सब को समझ लेना चाहिए। श्री सज्जन सिंह यादव को जा सके भविष्य में एडजस्ट कर लिया जाएगा। फिलहाल नई बहू को एक मैसेज देना था। वह काम हो चुका है। लेखक: उपदेश अवस्थी

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!