MP NEWS: शिल्पा गुप्ता के कारण दो बार रिश्ता टूट गया, अब धूमधाम से आएगी धीरेंद्र की दुल्हनिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 6 मई 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित लोक शिक्षण संचालनालय परिसर में चयनित शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन के दौरान दिल को छू लेने वाली कहानी सामने आई। धीरेंद्र नाम के एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि, उसका दो बार रिश्ता टूट चुका है, क्योंकि पूर्व आयुक्त शिल्पा गुप्ता द्वारा आश्वासन दे दिया जाता था और फिर नियुक्ति पत्र जारी नहीं होते थे। अब DPI से आर्डर जारी हो गया है। मतलब धीरेंद्र की दुल्हनिया धूमधाम से आएगी। 

इस तरह की कहानी खोजने में माहिर पत्रकार श्री रवीश पाल सिंह ने यह स्टोरी X पर पोस्ट की है। उन्होंने यह फोटो पोस्ट करते हुए बताया है कि, फोटो में जो दिखाई दे रहे हैं उनका नाम श्री धीरेंद्र चौरसिया है। मऊगंज जिले के रहने वाले हैं। 8 महीने पहले चयन हो गया था परंतु अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। इसके कारण दो बार रिश्ता टूट गया। धीरेंद्र बताते हैं कि 2 बार लड़की वाले उनके घर आए लेकिन जैसे ही पता चलता कि ज्वाइनिंग नहीं हुई तो रिश्ता तोड़ देते हैं। बीते साल नवंबर को भी उन्हे लड़की वालों ने टीचर की नौकरी ना होने की वजह से ठुकरा दिया। 

आज प्रदर्शन करने आए कैंडीडेट्स का कहना है कि पिछले 9 महीने में लोक शिक्षण संचालनालय की तत्कालीन आयुक्त शिल्पा गुप्ता की ओर से उन्हें कई बार आश्वासन मिले, लेकिन नियुक्ति नहीं मिली। पिछले महीने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी मुलाकात हुई थी। उन्होंने एक महीने में आदेश जारी करवाने का आश्वासन दिया था। आयुक्त शिल्पा गुप्ता से मुख्यमंत्री के ओएसडी द्वारा फोन पर बात करने के बाद हमको तारीख दी गई थी। फिर भी आर्डर जारी नहीं हुए। प्रदर्शन के तत्काल बाद मुख्यमंत्री की कार्यालय के हस्तक्षेप के कारण नियुक्ति आदेश जारी हो गए हैं। मतलब 45 डिग्री की गर्मी में आज किया गया प्रदर्शन काम आ गया। 
श्री धीरेंद्र चौरसिया को डबल बधाई। उम्मीद है देवठान के बाद उनके भी ढोल बज जाएंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!