भोपाल, 6 मई 2026: Niho Scottish Garden में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में तीनों बिल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों के मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहे हैं। इनमें से एक अशोक गोयल भोपाल का रहने वाला है। बाकी दोनों बाहर के हैं। बड़ी बात यह है कि रेरा में रजिस्ट्रेशन करने के बाद ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
Niho Scottish Garden Case: Police Register FIR Against Three Developers
सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सोलंकी के मुताबिक जग प्रकाश ममतानी, दीपक और अशोक गोयल ने द्वारिका धाम के सामने एक कॉलोनी का निर्माण किया था। इनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम नीहो था, जबकि उनके प्रोजेक्ट का नाम स्कॉटिश गार्डन था। इस कॉलोनी में दो सैम्पल हाउस बनाकर लोगों को दिखाए थे। डुप्लेक्स की कीमत करीब 25 लाख रुपए रखी गई थी। सैम्पल हाउस दिखाकर लोगों को प्रोजेक्ट बेचा जा रहा था।
रेरा रजिस्ट्रेशन कराकर कॉलोनी का निर्माण किया था
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, तीनों आरोपियों ने 14 लोगों से प्रोजेक्ट में डुप्लेक्स बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए ले लिए थे, लेकिन उन्हें डुप्लेक्स नहीं दिए। इतना ही नहीं बाद में आरोपी प्रोजेक्ट से गायब हो गए। जबकि आरोपियों ने रेरा रजिस्ट्रेशन कराकर कॉलोनी का निर्माण किया था। आरोपी जगप्रकाश ममतानी गुजरात का रहने वाला और दीपक दिल्ली का। इनका तीसरा प्रार्टनर अशोक गोयल भोपाल का रहने वाला है, और पुराना भू माफिया है।
पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया
रकम हड़पने के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं, और लोगों के फोन उठाना भी बंद कर दिए हैं। इससे परेशान होकर सर्वेश दायदा समेत अन्य लोगों ने थाना में लिखित में शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

.webp)