भोपाल, 8 मई 2026: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, हैंडसम तो अभी भी दिखते हैं लेकिन उनमें 2019 वाला दम नहीं बचा। शाजापुर में किसानों के लिए हाईवे पर चक्का जाम करने पहुंचे तो मात्र 45 डिग्री की गर्मी में बिलबिला उठे। अपने साथी नेताओं पर भड़कने लगे। शाजापुर के नेताओं को बात समझ में आ गई। उन्होंने तत्काल संतरे की गोली खिलाई। गले में कुछ ठंडक मिली तब कहीं जाकर शांत हुए।
Jitu Patwari Seen Relieving Heat Stress With Orange Candy During Public Event
जहां एक तरफ जीतू पटवारी द्वारा शाजापुर में दिया गया धांसू भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं दूसरी तरफ यह चर्चा शाजापुर से PCC भोपाल और इंदिरा भवन से वल्लभ भवन तक पहुंच गई है। अभी कुछ दिनों पहले श्री जीतू पटवारी अपने कंधे पर 80 किलो अनाज की बोरी लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंच गए थे। तब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने उनके स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमताओं को लेकर बड़े बयान दिए थे। कुछ चापलूस नेताओं ने तो खुली चुनौती तक दे दी थी, कि मध्य प्रदेश में कोई भी दूसरा नेता 80 किलो अनाज की बोरी लेकर इतनी लंबी यात्रा नहीं कर सकता। मतलब ऐसा लगने लगा था जैसे, 80 किलो अनाज की बोरी लेकर पदयात्रा करने से, कोई भी नेता, मुख्यमंत्री पद के लिए एलिजिबल हो जाता है।
अब शाजापुर वाली खबर ने श्री जीतू पटवारी की फिजिकल फिटनेस पर सवाल उठा दिया है। लोगों का कहना है कि, मौसम विभाग के अनुसार शाजापुर में उस दिन मात्र 40 डिग्री टेंपरेचर था। शाजापुर के लिए बहुत ज्यादा नहीं है। जीतू पटवारी ने आह्वान किया था इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे, लेकिन गर्मी बढ़ते ही जीतू पटवारी के स्वभाव में परिवर्तन आने लगा। मंच पर किसानों को संबोधित करते समय श्री जीतू पटवारी अचानक अपनी पार्टी के नेताओं पर भड़क गए। उन्होंने भाषण के बीच में ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। मंच के नीचे जाने को कहा और उनसे दूर रहने को कहा, ताकि उनको हवा मिल सके।
कितनी अजीब बात है, किसानों को हवा नहीं मिल रही थी, वह भीड़ बनकर बैठे थे। कार्यकर्ताओं को हवा की जरूरत नहीं थी, वह भी एकजुट होकर खड़े हुए थे लेकिन श्री जीतू पटवारी को हवा की जरूरत थी। मात्र 40 डिग्री टेंपरेचर में श्री जीतू पटवारी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उनका संतुलन गड़बड़ाने लगा था। फिर शाजापुर के किसी नेता को याद आया और उसने श्री जीतू पटवारी को ऑरेंज कैंडी, वह बचपन वाली सेंटर की गोली खिलाई, तब कहीं जाकर श्री जीतू पटवारी शांत हुए और फिर उन्होंने किसानों के लिए लंबे संघर्ष का ऐलान किया।

.webp)