होम करने गए सांसद दर्शन सिंह हाथ जला कर लौटे, बाद में पुतला भी जला

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 मई 2026:
क्राउड कंट्रोल एक पॉलिटिशियन का सबसे बड़ा गुण होता है। यदि कोई नेता भीड़ को शांत नहीं कर सकता तो यकीन मानिए वह लंबे समय तक सत्ता में बना नहीं रह सकता। नर्मदा पुरम के सांसद दर्शन सिंह की क्राउड कंट्रोल स्किल पर सवाल खड़ा हो गया है। होम करने गए थे, हाथ जला कर लौटे हैं। बाद में पुतला भी जल गया। 

MP Darshan Singh home karne gaye haath jala kar laute, Later, his effigy was burnt

मामला किसानों के गेहूं उपार्जन का है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश तो दे दिए लेकिन केंद्र पर खरीदी शुरू नहीं हो पाई है। शायद सांसद श्री दर्शन सिंह को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने सोचा कि जैसे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अचानक उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, वह भी पहुंच गए। सोचा होगा कि किस उनका स्वागत करेंगे, खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं के लिए उनका धन्यवाद करेंगे परंतु उल्टा हो गया। किसानों ने सांसद महोदय को घेर लिया। वह लोगों को शांत करने का असफल प्रयास करते हुए दिखाई दिए। इतने बीच में उनके साथ आए एक समर्थक ने आग में घी डाल दिया। 

जो किसान किराए पर ट्रैक्टर लेकर आए थे, उनका हर दिन का किराया बढ़ रहा है। 5-6 दिन हो गए। स्वाभाविक है उनकी आवाज सामान्य से तेज होगी। जब किसानों ने तेज आवाज में अपना दर्द बयां करना शुरू किया तो सांसद महोदय के समर्थक ने दबी जुबान लेकिन धमकी भरे अंदाज में कहा कि, आराम से बात करो, ऐसे कोई समाधान नहीं निकलेगा। यह सुनते ही किसान और ज्यादा नाराज हो गए। सांसद श्री दर्शन सिंह स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाए और बिना किसी कार्रवाई और आश्वासन के वापस लौट गए। 

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। जब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसका पता चला तो उन्होंने मौके का फायदा उठाया और सांसद महोदय का पुतला जला डाला।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!