भोपाल में जुमे की रात विधायक आतिफ अकील की सराए में बदमाशों ने आग लगाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 16 मई 2026:
एक हिस्ट्रीशीटर, जो हाल ही में जेल से छुटकारा आया था, निकाह किए बिना गैर मुस्लिम महिला से फिजिकल रिलेशन बना रहा था, जिसको इस्लाम में 100 कोड़े लगाए जाने का हुक्म है, उसके समर्थन में पिछले कई दिनों से भोपाल में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है। विधायक आतिफ अकील ने बदमाशों की साजिश नाकाम कर दी तो बदमाशों ने उनके सराय क्षेत्र में आग लगा दी। 

Miscreants Set Fire to MLA Atif Aqeel’s Sarai in Bhopal on Friday Night

फायर ब्रिगेड से मिली सूचना के अनुसार, भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराए के पास शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग फल के ठेलों में लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराए में ही विधायक अकील का घर भी है। आग लगने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल के आने से पहले लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। सराए में रखे फल से भरे हुए ठेले जले आगजनी में सराए में रखे फलों से भरे ठेले जल गए। निगम की दमकलें आने से पहले लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आगजनी के दौरान ठेलों के टायर में ब्लास्ट होने लगा। इसलिए लोगों ने ठेलो को तुरंत बाहर किया। इससे कुछ लोगों के हाथ भी जल गए। गाड़ियां जलने से बचीं जिस जगह आग लगी, उसके पास में ही कई गाड़ियां भी खड़ी थीं। इससे बड़ा हादसा होने का आंदेशा था। इसलिए लोगों ने गाड़ियों को बाहर निकाला और फिर आग बुझाई। 

विधायक आतिफ अकील सक्रिय न होते तो कांड हो गया होता है

इस घटना को पढ़ने के बाद आप अपने आप समझ गए होंगे कि, कितनी बड़ी साजिश रची गई थी। जिस इलाके में विधायक आतिफ अकील रहते हैं, उस पूरे इलाके को जला देने की साजिश थी। यदि समय रहते विधायक आतिफ अकील स्वयं सक्रिय न होते, फायर ब्रिगेड का इंतजार किया जाता तो एक बड़े इलाके में आग लग जाती और इस आग के धुएं में किसी को सही गलत कुछ भी दिखाई नहीं देता। शनिवार और रविवार को पूरे भोपाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाती।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!