इंदौर, 17 मई 2026: आजकल फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के फेयरवेल का समय चल रहा है। उनको सुनहरे और अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही है लेकिन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के हॉस्टल का माहौल कुछ और है। यहां संडे की सुबह फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स शर्टलेस होकर आ गए। इसके बाद "दारू बदनाम कर दी" पर डांस किया और फिर टेबल-कुर्सी, टंकी जिसके हाथ जो लगा उसने तोड़ दिया।
DAVV Hostel: Final Year Student Goes on Rampage, Destroys Property
DAVV के नाम पर कलंक लगाने वाली यह घटना IET डिपार्टमेंट के रामानुजनम बी हॉस्टल में हुई। वीडियो वायरल होने के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ रही है, क्योंकि यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि हॉस्टल में हंगामा शुरू होने के 10 मिनट के भीतर कुलगुरु को इसकी सूचना नहीं मिली होगी। फिर भी सबको चला रहा। जब वीडियो वायरल हुआ और पत्रकारों ने सवाल पूछना शुरू किए तो यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई ने बयान दिया कि इन सभी छात्रों को चिह्निंत किया जा रहा है और इन पर पैनल्टी के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। IET डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ. प्रतोष बंसल हैं।
DAVV INDORE के हॉस्टल में सुबह से उत्पात शुरू हो गया था
बताया जा रहा है कि ये वीडियो हॉस्टल में सुबह 4 बजे के बाद का है। जहां पर सैकड़ो स्टूडेंट्स मौजूद है और अर्धनग्न हालत में दारू बदनाम कर दी गाने पर डांस कर रहे है। एक तरफ हॉस्टल की पहली मंजिल से कुछ स्टूडेंट्स बाल्टियों से नीचे खड़े स्टूडेंट्स पर पानी फेंक रहे है वहीं दूसरी तरफ नीचे खड़े स्टूडेंट्स जमकर थिरक रहे है। डांस करने के साथ ही स्टूडेंट्स ने हॉस्टल में जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने हॉस्टल में रखी प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और यहां तक की प्लास्टिक की पानी की टंकी भी तोड़ दी। खिड़कियों के कांच तोड़ने के साथ ही टेबल-कुर्सियां भी फेंकी गई।

.webp)