भोपाल, 28 मई 2026: पिछले दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बनी तनाव की स्थिति को पुलिस ने बड़ी ही चतुराई के साथ नियंत्रित कर लिया है परंतु एक बार फिर भोपाल की शांति को खतरा उत्पन्न होता दिखाई दे रहा है। तेलंगाना के एक हिंदूवादी नेता ने "धर्म सभा" के नाम से अपना एक निजी कार्यक्रम करने की अनुमति मांगी है। यह कार्यक्रम 31 मई को घोषित किया गया है, लेकिन 28 की दोपहर तक पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी।
टी राजा सिंह कौन है जो भोपाल में धर्म सभा करना चाहते हैं
टी राजा सिंह का पूरा नाम ठाकुर राजा सिंह लोधी है। यह तेलंगाना में कट्टर हिंदूवादी नेता माने जाते हैं और हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट इनका निर्वाचन क्षेत्र है। इन्होंने अपने पोलिटिकल कैरियर की शुरुआत तेलुगू देशम पार्टी से की थी। 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद हिंदुवाद को लेकर कई विवादित बयान दिए। सोशल मीडिया पर इनको टाइगर राजा भी कहा जाता है। 2022 में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के कारण भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। 14 महीने बाद पार्टी में वापस शामिल किया गया। 2025 में जब तेलंगाना में भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की तो टाइगर राजा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। अब वह स्वयं को भारत का सबसे फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता घोषित करते हुए, देश भर में सभाओं का आयोजन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के नाम के कारण कन्फ्यूजन
टाइगर राजा के कार्यक्रम का नाम "धर्म सभा" घोषित किया गया है। हिंदू परंपराओं में "धर्म सभा" एक उच्च स्तरीय बैठक को कहते हैं जिसमें वेद एवं पुराणों के विद्वान सहित शंकराचार्य आदि हिंदू धर्म के प्रतिष्ठित पदाधिकारी शामिल होते हैं और समय के अनुसार धार्मिक परंपराओं में संशोधन, कुरीतियों को बंद करना और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कथाओ एवं परंपराओं का निर्धारण किया जाता है।
फिलहाल पुलिस ने ना तो मंजूरी दी है और ना ही ना मंजूर किया है। आयोजकों का आवेदन अभी तक पेंडिंग है। इसके कारण आयोजन काफी तनाव में है और कार्यक्रम से पहले ही यह कार्यक्रम हैडलाइंस बनने जा रहा है।

.webp)