BHOPAL का मेडिकल स्टूडेंट मुंडन के बाद भी नहीं बच पाया, नासिक से गिरफ्तार, NEET पेपर लीक कांड

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 मई 2026:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक मेडिकल कॉलेज से BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) की पढ़ाई करने वाले एक स्टूडेंट को नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने गिरफ्तारी की से बचने के लिए मुंडन करवा लिया था। पहचान में नहीं आ रहा था लेकिन फिर भी पुलिस ने धर लिया। 

Bhopal Medical Student Arrested in NEET Paper Leak Case, Nanded Capture After Hair Shaving Ritual Failed

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम शुभम खैरनार है। फाइनल ईयर का स्टूडेंट है इसलिए जूनियर स्टूडेंट डॉ. शुभम खैरनार कहते हैं। मूल रूप से नंद गांव का रहने वाला है और महाराष्ट्र के नासिक में इंदिरा नगर में रहता है। भोपाल के एक कॉलेज से BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) की पढ़ाई कर रहा है। राजस्थान पुलिस ने CBI के साथ इनफॉरमेशन शेयर की और नासिक क्राइम ब्रांच की सेकंड यूनिट को ऑपरेशन पर भेजा गया। 

पुलिस के पास शुभम का फोटो और टेक्निकल सर्विलांस भी था। इसके आधार पर यूनिट को बताया गया कि टारगेट अपने घर से मंदिर के रास्ते पर जा रहा है। पुलिस टीम ने हर व्यक्ति पर नजर रखना शुरू किया परंतु फोटो वाला शुभम दिखाई नहीं दिया। जबकि टेक्निकल टीम बता रही थी कि टारगेट उनके आसपास ही है। फिर उन्होंने देखा कि एक युवक जिसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है, उसके शरीर की बनावट टारगेट से मैच करती है, लेकिन उसका चेहरा फोटो से मैच नहीं कर रहा है। 

अब टेक्निकल काम खत्म और पुलिस का पारंपरिक डंडा शुरू हुआ। थोड़ी ही देर में पता चल गया, डॉक्टर शुभम ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंडन करवा लिया था। फैशन भी चेंज कर लिया था। इसके कारण उसकी पहचान नहीं जा सकता था, लेकिन वह भूल गया था कि वह डॉक्टर है, कितना भी शातिर हो, पुलिस के फार्मूले फेल नहीं कर सकता। 

नासिक के डॉक्टर शुभम खैरनार को गिरफ्तार क्यों किया

पुलिस का कहना है कि नीट पेपर लीक राजस्थान के चूरू से हुआ था। माफिया ने मल्टी स्टेट नेटवर्क बनाया था, जो राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र और हरियाणा सहित कई राज्यों में फैला था। इस नेटवर्क में टोटल 45 लोग शामिल है। डॉक्टर शुभम इसमें से एक है। डॉक्टर शुभम ने 10 लाख रुपए में पेपर खरीदा और आगे 15 लाख में बेच दिया। डॉक्टर शुभम द्वारा बेचा गया पेपर ही इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। इसमें Biology और Chemistry के करीब 120 सवाल असली पेपर से मैच कर गए। 

डॉक्टर शुभम नासिक महाराष्ट्र का रहने वाला है, भोपाल मध्य प्रदेश में पढ़ाई करता है और हरियाणा में पेपर लीक किया। Dr शुभम की चतुराई के कारण ही पूरे मामले का खुलासा हो पाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!