भोपाल, 26 मई 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े किडनैपिंग का मामला सामने आया है। यह घटना प्रभात पेट्रोल पंप अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस एवं पत्रकारों के पास भेजा। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। किडनैपिंग की कहानी सामने आना बाकी है।
Daylight Kidnapping in Bhopal, Car with Ujjain Number Plate Raises Questions
अशोका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें MP13 AK 4860 कार से कुछ आरोपी आए। यह कार उज्जैन आरटीओ से पास है। करीब 1 मिनट 6 सेकंड के इस वीडियो में आरोपी युवक को अपहरण कर ले गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो आरोपी एक युवक को पकड़कर जबरन कार की ओर ले जाते दिख रहे हैं। जब युवक को धकेलते हुए कार के पास लाए तो गेट खोलकर अंदर बैठे एक अन्य आरोपी ने उस युवक को हाथ पकड़कर खींच लिया। जिसके बाद बाहर से दो आरोपियों ने उसे अंदर धकेल दिया। फिर उसे कार में बैठाकर ले गए।
इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपियों को टोका और पूछने लगे कि क्यों जबरदस्ती कर रहे हो, तो आरोपी बोले थाने ले जा रहे हैं। एक शादी में लड़की को मारकर निकला था। हालांकि बाहर से युवक को पकड़कर ले जा रहे दोनों आरोपी चेहरे पर गमछा लपेटे हुए थे। ऐसे में मामला संदिग्ध मालूम पड़ने पर कुछ ने पुलिस को शिकायत कर दी।
पत्रकारों ने जब इस बारे में पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार से पूछा तो उन्होंने बताया कि, अपहरण करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है परंतु समाचार के लिखे जाने तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

.webp)