भोपाल में जुमे की नमाज से पहले, सीएम मोहन और अमित शाह की मीटिंग

Updesh Awasthee
भोपाल, 14 मई 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बाहरी शक्तियों के कारण बनी तनाव की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मिले। यहां उल्लेख करना उचित होगा कि, आज बृहस्पतिवार है और कल शुक्रवार को भोपाल में जुमे की नमाज होनी है। गोपनीय सूत्रों का कहना है कि, बाहरी शक्तियां, भोपाल के युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रही है। यहां याद दिलाना जरूरी है कि, पुलिस इन्वेस्टिगेशन में भोपाल में लव जिहाद के लिए विदेशी फंडिंग का मामला सामने आ चुका है। 

Bhopal Political Buzz: CM Mohan Yadav Holds Key Meeting With Amit Shah Ahead of Juma Namaz

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली पहुंचे। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास ही गृह मंत्रालय भी है। दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री, केंद्रीय ऊर्जा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, केंद्रीय उद्यान मंत्री इत्यादि से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सप्ताह भोपाल की शांति को भंग करने के एक से अधिक प्रयास हुए हैं। 

सूत्रों का कहना है कि सरकार को इस बात की पुख्ता जानकारी मिल चुकी है कि, भोपाल में शांति भंग करने के लिए बाहरी शक्तियां सक्रिय हो गई है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि, बाहरी शक्तियों को इसके लिए फॉरेन फंडिंग हुई हो। क्योंकि लव जिहाद के मामले में इन्वेस्टिगेशन के दौरान TIT कॉलेज की लड़कियों को प्यार के जाल में फंसने वाले लड़कों को फंडिंग का मामला सामने आ चुका है। लवजिहादियों को फंडिंग का आरोपी इंदौर का एक पार्षद विदेश फरार हो चुका है। बताया गया है कि जुमे की नमाज के दौरान युवाओं को भड़काया जाएगा। सबको मालूम है कि भोपाल में शनिवार और रविवार को अवकाश और आनंद का माहौल होता है। ऐसी स्थिति में उपद्रव करने से ज्यादा तनाव फैलता है। 

हालांकि पिछले रोज भोपाल पुलिस ने सूर्यास्त के बाद हल्का बल प्रयोग करके एक मैसेज लाउड एंड क्लियर कर दिया था कि, अपराध करने वालों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा लेकिन यदि किसी ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो कानून का डंडा नेता और अभिनेता में फर्क नहीं देखेगा। इसके बावजूद बाहरी शक्तियों की चूड़ियां कसने की जरूरत थी। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान इस विषय में बड़े फैसले हुए होंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!