भोपाल, 11 मई 2026: भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या से भोपाल आ रही श्रद्धालुओं की एक बस का एक्सीडेंट हो गया। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के (तहसील बल्दीराय ) सुल्तानपुर जिले में हुई। बस में 40 यात्री सवार थे। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया है।
Bus Accident on Way From Ayodhya to Bhopal, 40 Passengers Onboard Reported Affected
क्षेत्राधिकारी वल्दीराय श्री आशुतोष कुमार ने बताया कि, दिनांक 11.05.2026 को थाना कूड़ेभार में सूचना मिली कि अयोध्या से भोपाल की ओर दर्शनार्थियों की एक बस जा रही थी। तभी जमौली सरयू ढाबे के पास एक मोटरसाइकिल जिस पर तीन सवार व्यक्ति थे, बताया जा रहा है कि वो नशे में थे, अनियंत्रित हो गए, जिस कारण से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति सुनील कुमार, विकास कुमार व सुधीर जो चांदपुर बिक्रमपुर अयोध्या जनपद के बताए जा रहे हैं। इसमें से सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सुधीर को कोई चोट नहीं आई है तथा बस पर सवार 40 व्यक्तियों में से किसी को कोई चोट नहीं आई है। इन सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगह पर बैठाया गया है तथा इनके भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। बस का चालक मौके से फरार हो गया है। वर्तमान में उक्त मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।"

