शिवपुरी में सिंधिया समर्थक, डकैत गिरोह का सदस्य; पुलिस पर फायरिंग के बाद गिरफ्तार

Updesh Awasthee
Rohit Rathkheda Shivpuri Gang Member Arrested After Firing on Police
भोपाल, 27 अप्रैल 2026: अभी हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पिछोर विधायक ने किसी डॉन की तरह IPS अधिकारी को धमकी भरे वीडियो जारी किए और आज एक नई खबर आ गई है। पोहरी में एक सिंधिया समर्थक नेता, डकैत गिरोह का सदस्य बन गया है। उसके गिरोह ने फिरौती नहीं मिलने के कारण सिंहनिवास गांव में एक नेता को गोली मारी और पकड़ने आई पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की। 

Scindia Camp-Linked Gang Member Arrested in Shivpuri After Firing at Police

सिंहनिवास गांव, शिवपुरी की स्थिति कोतवाली सीमा में आता है लेकिन शिवपुरी और पोहरी विधानसभा के बॉर्डर पर पड़ता है। श्री सुरेश राठखेड़ा को तो आप जानते ही होंगे। पिछली बार पोहरी विधानसभा से विधायक थे और सरकार में राज्य मंत्री भी थे। यह सब कुछ उनकी योग्यता के कारण नहीं बल्कि उनके सिंधिया समर्थक होने के कारण उनको मिला था। श्री सुरेश राठखेड़ा ने बयान दिया था कि वह श्री सिंधिया की भगवान की तरह पूजा करते हैं। सिंधिया ने विधानसभा का टिकट दिलवाया, चुनाव जितवाया, राज्य मंत्री बनवाया। इसके बाद श्री सुरेश राठखेड़ा का पूरा परिवार सिंधिया समर्थक हो गया था। श्री सुरेश राठखेड़ा के छोटे भाई मस्तराम धाकड़ का बेटा रोहित धाकड राजनीति में काफी सक्रिय हो गया था। वह भी खुद को रोहित राठखेड़ा बताता था। लग्जरी लाइफ का शौकीन है और पर्यटन के लिए विदेश यात्रा भी कर चुका है।


शिवपुरी सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, रोहित धाकड़ उर्फ रोहित राठखेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। सिह निवास पंचायत के सरपंच पति प्रकट रावत, प्रभात रावत, प्रमोद रावत, रोहित धाकड इत्यादि ने मिलकर एक गिरोह बनाया है। यह गैंग इलाके में फिरौती वसूली का काम करती है। श्री जय सिंह रावत प्राइवेट बस ऑपरेटर हैं। उन्होंने फिरौती देने से मना कर दिया, तो गैंग ने उनके घर आकर फायरिंग कर दी। एक गोली श्री जयसिंह रावत के हाथ को छूते हुए निकली, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। परिवार ने पुलिस को बुलाया। डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी और फरार हो गए। पूरा गिरोह चार गाड़ियों में भरकर आया था। 

परम सिंह रावत के भाईयो ने प्रकट रावत के भाई को मौके से पकड़ लिया उसकी बदूंक छीन ली। वही पुलिस ने रात मे 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में श्री सुरेश राठखेड़ा के भतीजे रोहित राठखेड़ा का नाम भी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!