मध्य प्रदेश की NMP पॉलिटिक्स से शिवराज साफ, मोहन-सिंधिया में टक्कर, तोमर का जलवा कायम

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न निगम मंडल और प्राधिकरणों में भाजपा नेताओं की नियुक्ति की लिस्ट देखने के बाद एक बात स्पष्ट हो रही है कि, शिवराज सिंह चौहान का सुपड़ा साफ हो चुका है। मैदान में केवल डॉ मोहन यादव और श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिखाई दे रहे हैं। लेकिन एक बात कहनी पड़ेगी, उनके बेटे का भविष्य भले ही कुछ भी हो लेकिन संगठन और सरकार में नरेंद्र सिंह तोमर का जलवा अभी भी कायम है। 

The team of Dr. Mohan Yadav

  • श्री रवि सोलंकी: अध्यक्ष, उज्जैन विकास प्राधिकरण। 
  • श्री मुकेश यादव: उपाध्यक्ष, उज्जैन विकास प्राधिकरण। 
  • श्री रवि वर्मा: उपाध्यक्ष, उज्जैन विकास प्राधिकरण। 
  • श्री महेंद्र प्रताप सिंह: प्रशासक, अपेक्स बैंक भोपाल। 

The Sipahi of Scindia

  • श्री सुधीर गुप्ता: उपाध्यक्ष, ग्वालियर विकास प्राधिकरण। 
  • श्री अशोक शर्मा: अध्यक्ष, ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा)।

तोमर के तीरंदाज 

  • श्री केशव सिंह बघेल: अध्यक्ष, कुक्कुट विकास निगम। 
  • श्री वेद प्रकाश शिवहरे: उपाध्यक्ष, ग्वालियर विकास प्राधिकरण। 

संगठन के कार्यकर्ता

  • श्री मधुसूदन भदौरिया: अध्यक्ष, ग्वालियर विकास प्राधिकरण। (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)
  • श्री हरीश मेवाफरोश: उपाध्यक्ष, ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा)। (भाजपा)
  • श्री राजेंद्र भारती: अध्यक्ष, अमरकंटक विकास प्राधिकरण। (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)। 

भाजपा सरकार में भाजपा का केवल एक

भोपाल और इंदौर का फैसला नहीं हो पाया है क्योंकि इधर शिवराज सिंह चौहान और उधर श्री कैलाश विजयवर्गीय आजकल उमा भारती मोड में चल रहे हैं, लेकिन इस लिस्ट में कितनी अजीब बात है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार, सरकार के निगम मंडल और प्राधिकरण, और भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ एक कार्यकर्ता की नियुक्ति हुई है। बाकी सबकी निष्ठाएं अपने नेताओं के प्रति हैं। इस लिस्ट में भाजपा से ज्यादा अच्छी स्थिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की है। संघ ने अपने संगठन के दो स्वयंसेवकों को शामिल करवाया और लिस्ट में बाकी जितने भी नाम है, सिंधिया समर्थकों को छोड़कर, बाकी सब पहले से ही संघ के ध्वज के नीचे चल रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!