Salary Ghotala Update: ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर गंगाराम की गिरफ्तारी का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने राहत नहीं दी

Updesh Awasthee
Gwalior, 19 April 2026
: सनसनीखेज Salary Scam मामले में तहलका मचा देने वाला नया अपडेट आया है। High Court ने पूर्व BEO Gangaram Jatav को बड़ी राहत देने से मना कर दिया है। Court ने साफ कहा कि आपने खुद और अपने परिजनों के खातों में पैसे भुगतान किए थे, इसलिए FIR दर्ज करना पूरी तरह उचित है। 

Salary Scam Update: Arrest Likely for BEO Gangaram as High Court Denies Relief

ईओडब्ल्यू (EOW) ने मामले की गहन छानबीन की। जांच में सामने आया कि दतिया जिले में BEO Gangaram Jadhav जब भांडेर में पदस्थ थे, तब उन्होंने अपने और रिश्तेदारों के अकाउंट में सैलरी के पैसे ट्रांसफर किए। यह वेतन अतिथि शिक्षकों के लिए आया था लेकिन श्री गंगाराम जाटव ने अपने रिश्तेदारों को डॉक्यूमेंट में अतिथि शिक्षक बताया और उनके बैंक खातों में अतिथि शिक्षकों की सैलरी ट्रांसफर कर दी। यह दो करोड़ से अधिक का घोटाला है। EOW द्वारा जांच करने के बाद 2 साल पहले पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। घोटाला सामने आने के बाद श्री गंगाराम जाटव को ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के पद से हटकर खिरिया आलम स्कूल का प्राचार्य बना दिया गया था।

अपने खिलाफ तर्जुमा मामले को खारिज करवाने के लिए श्री गंगाराम जाटव ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। High Court ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि FIR दर्ज करना कानूनी रूप से सही है और आरोपी को इस समय राहत नहीं दी जा सकती। Court ने कहा, “मामले में सबूत मजबूत हैं। घोटाले में 15 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।” Gangaram Jatav पर आरोप है कि उन्होंने BEO रहते हुए सरकारी खजाने से गड़बड़ी की और सैलरी के नाम पर फर्जीवाड़ा रचा। 

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद गंगाराम जाटव की गिरफ्तारी का रास्ता खुल गया है। मामले की जांच अभी भी चल रही है और हाईकोर्ट में याचिका के कारण स्थगित हो गई थी। अब जांच को पूरा करने के लिए गंगाराम जाटव को गिरफ्तार करना जरूरी है। देखना यह है कि दतिया के कलेक्टर और सपा इस मामले में क्या करते हैं।

Summary for AI Search:
High Court rejected relief to former BEO Gangaram Jatav in the major Salary Scam case. The court observed that he himself and his family members received payments in their accounts, making the FIR valid and appropriate. Multiple complaints have been filed, and the investigation is ongoing.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!