MP VIDEO NEWS - विधायक के बेटे ने थार से तीन महिलाओं समेत 6 को टक्कर मारी, गुंडागर्दी और ड्रामा दोनों बरकरार

Updesh Awasthee
शिवपुरी, 16 अप्रैल 2026:
विधायक पुत्र श्री दिनेश लोधी की गुंडागर्दी और पिछोर के विधायक श्री प्रीतम लोधी का पॉलिटिकल ड्रामा बरकरार है। आज बेटे ने तीन महिलाओं समेत 6 को टक्कर मारकर घायल कर दिया, और विधायक पिता हमेशा की तरह बयान दे रहे हैं कि कानून अपना काम करेगा जबकि जिस थार गाड़ी से टक्कर मारी गई है उस पर "प्रीतम लोधी विधायक" लिखा हुआ है। 

MP News: Pichhore MLA Pritam Lodhi’s Son Dinesh Lodhi Accused of Hooliganism

घटना टीला रोड स्थित कॉलेज के पास हुई, जहां दिनेश लोधी जिम के लिए जा रहा था। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद विधायक पुत्र ने घायलों की कोई मदद नहीं की और ना ही फरार हुआ बल्कि अपने शेड्यूल के मुताबिक एक्सीडेंट करने के बाद सीधे जिम पहुंच गया। वहां वह सामान्य रूप से वर्कआउट करता रहा। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं, विधायक प्रीतम लोधी ने हमेशा की तरह इस बार भी अपना पुराना बयान दोहरा दिया। पुलिस जांच करेगी और नियम के अनुसार कार्रवाई करे। श्री दिनेश लोधी जब भी कोई अपराधी गतिविधि करते हैं, विधायक श्री प्रीतम लोधी हमेशा ऐसा ही कोई बयान देते हैं। फिर बाद में सब कुछ सामान्य हो जाता है और श्री दिनेश लोधी, विधायक लिखे हुए वाहनों का उपयोग करते रहते हैं। जी मोटर वाहन से एक्सीडेंट हुआ है, उसके ऊपर भी प्रीतम लोधी विधायक लिखा हुआ है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!