भोपाल, 14 अप्रैल 2026: अब यह बात पक्की हो गई है कि एलपीजी गैस की दिक्कत लंबे समय तक रहने वाली है। इसलिए सभी ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी अभियान के तहत भोपाल में काम से कम 17000 एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर, एजेंसी को वापस सरेंडर करवाए जाएंगे। इसके लिए 15 वार्डों में कैंप लगाए जाएंगे।
Bhopal: 17,000 LPG Connections Likely to Be Surrendered in Major Drive
खबर आ रही है कि भोपाल में, सरकार ने पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) पर फोकस बढ़ा दिया है। नगर निगम के 15 वार्डों की 170 कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, लेकिन कई घरों में अब तक कनेक्शन नहीं हैं। इन कॉलोनियों में अगले तीन महीने के भीतर कैंप लगाकर पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए 15 वार्ड अधिकारियों और 4 जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निगरानी जिला प्रशासन करेगा। पीएनजी सप्लाई कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी देंगे। जरूरी दस्तावेज भरवाएंगे। PNG सप्लाई मिलते ही एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। यदि प्रत्येक कॉलोनी में केवल 100 कनेक्शन का औसत मानकर चल तो अगले 3 महीने में भोपाल में 17000 रसोई गैस कनेक्शन सरेंडर कर दिए जाएंगे।
भोपाल में रसोई गैस की पाइपलाइन नर्मदापुरम रोड से सुभाष नगर तक
अगर कोई उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन नहीं लेना चाहता, तो उसे असहमति प्रमाण पत्र भरकर कारण बताना होगा। अधिकारियों के अनुसार नर्मदापुरम रोड से सुभाष नगर तक करीब 170 कॉलोनियों में नेटवर्क पहुंच चुका है। अब इसे न्यू मार्केट क्षेत्र तक बढ़ाया जाएगा।

.webp)