नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency - NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET)-2026 के लिए आज, 13 अप्रैल 2026 को Admit Card (प्रवेश पत्र) जारी कर दिए हैं। इस समाचार के साथ हम आपको बताएंगे कि एडमिट कार्ड कि आधिकारिक पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं, ताकि आप परीक्षा से पहले किसी का शिकार न बन जाए और यदि आपके एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो आपको क्या करना चाहिए।
NCET 2026 Admit Card Released? Check Download Link, Instructions and Error Fix Steps
आधिकारिक सूचना के अनुसार, NCET 2026 की परीक्षा 17 और 18 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह से Computer Based Test (CBT) मोड में संचालित होगी।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://exam.nta.nic.in/ncet/ पर जाएं।
- वहां अपने Application No. (आवेदन संख्या) और Password (पासवर्ड) का उपयोग करके लॉगिन करें।
- वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों और Information Bulletin को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
कृपया आधिकारिक वेबसाइट का पूरा एड्रेस ध्यान पूर्वक नोट करें या फिर समाचार को पूरा पढ़ने के बाद ऊपर दी गई लिंक पर ही क्लिक करें।
परीक्षार्थियों के लिए Important Instructions
- एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को Provisional (अनंतिम) रूप से जारी किया गया है, जो पात्रता की शर्तों को पूरा करने के अधीन है।
- स्पष्ट किया गया है कि एडमिट कार्ड डाक (Post) के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।
- उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड के साथ कोई छेड़छाड़ न करें और उसमें किसी भी प्रविष्टि (Entry) को न बदलें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति सुरक्षित रखें। इसका मतलब हुआ कि एडमिट कार्ड के काम से कम दो प्रिंट आउट ऑर्डर करें।
एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
(In case of discrepancy): यदि एडमिट कार्ड में दी गई जानकारियों में कोई गलती (discrepancy) है या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई हो रही है, तो उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों से एनटीए से संपर्क कर सकते हैं:
हेल्प डेस्क नंबर: 011-40759000 पर कॉल करें।
ईमेल: NTA को ncet@nta.ac.in पर ईमेल लिखें।
सहायता और संपर्क
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है या उसमें कोई विसंगति (Discrepancy) दिखाई देती है, तो वे NTA Help Desk से संपर्क कर सकते हैं:
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
ईमेल: ncet@nta.ac.in

.webp)