भोपाल के एमपी नगर में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की जांच रिपोर्ट: भ्रष्टाचार को छुपाने मौसम को जिम्मेदार बताया

Updesh Awasthee
भोपाल, 13 अप्रैल 2026:
राजधानी भोपाल के सबसे बड़े कमर्शियल सेक्टर एमपी नगर में बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग के मामले में कार्यालय प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल द्वारा मात्र 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मीडिया के साथ शेयर कर दी गई है। श्री मनोज द्विवेदी नोडल अधिकारी का कहना है कि ट्रांसफार्मर में लगी आग के लिए गिलहरी, पक्षी, बाहरी वस्तु और मौसम जिम्मेदार हैं। उल्लेखनीय है कि इस घटना के कारण नजदीक खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार जलकर कोयला हो गई। इस जांच रिपोर्ट में कम से कम एक पॉइंट डाउटफुल है लेकिन पहले जांच रिपोर्ट पढ़ लीजिए:-

Shocking Report on MP Nagar Transformer Blast in Bhopal: Weather Blamed, Corruption Allegations Raised

मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, म.प्र. शासन, ऊर्जा विभाग द्वारा पत्रकारों को दी गई जानकारी के अनुसार, एमपी नगर, भोपाल में 12 अप्रैल 2026 को मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक वितरण ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटना की कंपनी द्वारा विस्‍तृत जॉंच की गई एवं जॉंच में पाया गया कि सुबह लगभग 09:31 बजे, 11 केवी चेतक फीडर R-फेज अर्थ फॉल्ट पर ट्रिप हुआ, जिसमें लगभग 2400 एम्पियर का फॉल्ट करंट रिकॉर्ड किया गया। ट्रिपिंग के समय फीडर पर चल रहा लोड केवल 16 एम्पियर था, क्योंकि रविवार होने के कारण एमपी नगर बाजार बंद था। ट्रिपिंग के बाद, सबस्टेशन ऑपरेटर निरीक्षण के लिए यार्ड में गया, जहाँ स्थानीय निवासियों के माध्‍यम से उसे साइट पर आग लगने की जानकारी प्राप्‍त हुई। सुरक्षा की दृष्टि से फीडर को चार्ज नहीं किया गया और फॉल्ट रेक्टिफिकेशन गैंग को तुरंत सूचित किया गया। सूचना पर स्टाफ तुरंत साइट पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

कंपनी के सहायक प्रबंधक (उच्‍चदाब) और सहायक प्रबंधक (जोन) एम.पी.नगर द्वारा निरीक्षण में 11 केवी कंडक्टर टूटा हुआ पाया गया तथा वितरण ट्रांसफॉर्मर की एलटी और एचटी दोनों बुशिंग क्षतिग्रस्त/फटी हुई पाई गईं। अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर ऑयल में आग लग गई थी। जॉंच में प्रथम दृष्टया गिलहरी, पक्षी या किसी अन्य बाहरी वस्तु के कारण हुआ ट्रांजिएंट फॉल्ट निकटवर्ती केबलों में स्पार्किंग का कारण बना, जिसके परिणामस्वरूप आग लगी। अत्यधिक गर्मी के कारण बाद में एचटी और एलटी बुशिंग फट गईं और ट्रांसफॉर्मर ऑयल में आग लग गई।

कंपनी के जोनल स्टाफ द्वारा 06 अप्रैल 2026 को दोनों डीटीआर का निर्धारित रखरखाव किया गया था। घटना के समय रविवार को बाजार बंद होने के कारण सिस्टम पर न्यूनतम लोड था, जिससे वितरण ट्रांसफॉर्मर में ओवरलोडिंग या आंतरिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं है।

उक्‍त घटना में कंपनी की उच्‍चदाब टीम और जोनल स्टाफ द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए तुरंत साइट पर पहुंचे, और पास की संपत्ति और भवनों को और अधिक नुकसान होने से प्रभावी रूप से रोका गया है।  

12 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे अत्यधिक गर्मी कैसे? 

ऐसा लगता है जैसे मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल के अधिकारी, आम जनता को भी अपना आउटसोर्स कर्मचारी समझते हैं। जिनको कुछ भी कह दिया जाए, सब कुछ मान लेंगे। जांच रिपोर्ट में लिखा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण या हादसा हो गया। घटना दिनांक 12 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे की है। संडे होने के कारण बाजार बंद था यानी ट्रैफिक और प्रदूषण की गर्मी भी नहीं थी। घटना के समय एमपी नगर तो क्या पूरे भोपाल में कहीं पर भी अत्यधिक गर्मी नहीं थी। 

इसका मतलब हुआ कि, जांच रिपोर्ट मनगढ़ंत है। गिलहरी, पक्षी, बाहरी वस्तु और मौसम को जिम्मेदार बात कर शायद किसी भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!