मध्य प्रदेश में अंबेडकर जयंती की छुट्टी की अधिसूचना

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 13 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा अंबेडकर जयंती दिनांक 14 अप्रैल की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। अधिसूचना पर सचिन्द्र राव, अवर सचिव के हस्ताक्षर हैं।आदेश के बाद मंगलवार को प्रदेश की 7 हजार से अधिक बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। वहीं, करीब 40 हजार बैंककर्मियों को फायदा मिलेगा।

Ambedkar Jayanti Holiday in Madhya Pradesh: Government Issues Official Order

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से दिनांक 13 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना क्रमांक : एफ 03-08/2024/1/4 में लिखा है कि, भारत सरकार, कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) नार्थ ब्लॉक, नई दिल्ली के पत्र क्रमांक F.No.12/4/2020-JCA, दिनांक 09 अप्रैल, 2026 द्वारा दिनांक 14 अप्रैल, 2026 दिन मंगलवार को डॉ० बी.आर. अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

राज्य शासन एतद द्वारा भारत सरकार के उक्त पत्र के अनुक्रम में पराक्रम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट) 1881 (1881 का कमांक 26) की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्त्तियों का प्रयोग करते हुए, दिनांक 14 अप्रैल, 2026 दिन मंगलवार को डॉ० अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!