Bhopal Crime News: अधिकारी की महिला मित्र ही लूट की मास्टरमाइंड निकली, सोशल वर्कर बनाकर मिली थी

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 13 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केवल महिलाओं को पुरुषों से खतरा नहीं है बल्कि पुरुषों को महिलाओं से भी खतरा है। श्यामला हिल्स लूट कांड की मास्टरमाइंड एक ऐसी महिला निकली, जो खुद को सोशल वर्कर बताती थी और उसने अधिकारी के साथ अच्छी मित्रता कर ली थी। 

Shocking Twist in Bhopal Crime Case: Officer’s Woman Friend Was the Mastermind Behind Robbery

श्यामला हिल्स पुलिस ने टीवी ट्रेनिंग सेंटर के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ मनोज वर्मा की लूट के मामले में आलिया खान (27), निवासी तलैया, और अरशान खान (22), निवासी टीला जमालपुरा, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन के बाद जो स्टोरी बताई वह चौंकाने वाली है, और समाज को अलर्ट भी करती है। पुलिस ने बताया कि आलिया खान ने मॉर्निंग वॉक के दौरान डॉक्टर वर्मा को देखा था। उनके हाथ में सोने का कड़ा था जो मॉर्निंग वॉक में शर्ट पहनने के कारण दूर से दिखाई देता था। आलिया खान ने खुद को सोशल वर्कर बात कर डॉक्टर वर्मा से परिचय किया और फिर मॉर्निंग वॉक के दौरान अक्सर दोनों के बीच अभिवादन होने लगा। 

डॉक्टर वर्मा से मित्रता के दौरान आलिया खान ने उनके बारे में कई सारी निजी जानकारी एकत्रित कर ली थी। यह भी कंफर्म कर लिया था कि हाथ में जो चमकता हुआ कड़ा पहना हुआ है वह असली सोना है और उसका वजन 11 तोला है। 11 तोला सोना यानी लगभग 128.3 ग्राम, आज की तारीख में इसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपए होती है। यह जानने के बाद आलिया के क्रिमिनल माइंड ने लूट की साजिश रची, अरशान खान+ 2 अन्य को अपने साथ मिलाया और लूट की घटना को अंजाम दिया। यदि आपको घटना के बारे में नहीं पता तो यहां क्लिक करके न्यूज़ पढ़ सकते हैं। पुलिस ने आलिया और अरशान को तो गिरफ्तार कर लिया है। उनके बाकी दोनों साथियों की तलाश की जा रही है और पुलिस को कॉन्फिडेंस है कि जल्दी ही दोनों को भी पकड़ लिया जाएगा। 

इस मामले में पुलिस को तो सफलता मिल गई लेकिन भोपाल के लिए एक नई समस्या खड़ी हो गई। आज नहीं तो 3 साल बाद आलिया को जमानत मिलेगी और वह जेल से छूट जाएगी। जो महिला 27 साल की उम्र में अपनी जिंदगी का पहला क्राइम इतने शातिर और सटीक तरीके से प्लान कर सकती है। ऐसा गैंग बना सकती है, वह जेल से आने के बाद क्या करेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!