पांढुर्णा की लड़की रेप करवाने ग्वालियर आई, फिर 3 महीने तक भोपाल में रेप करवाया, 50000 के झगड़े से हुआ खुलासा

Updesh Awasthee
ग्वालियर, 13 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस थाने से एक केस डायरी ग्वालियर के गिरवाई पुलिस थाने में आई है। इसकी कहानी पढ़ने के बाद में समझ में आता है कि इंस्टाग्राम के माध्यम से एक अनजान लड़के से दोस्ती और फोन पर बातचीत करने के बाद पांढुर्णा की रहने वाली एक लड़की फिजिकल रिलेशन बनाने ग्वालियर आई और 7 दिन तक होटल में रही। बाद में दोनों तीन महीने तक भोपाल में एक ही कमरे में रहे, लेकिन ₹50000 को लेकर झगड़ा हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

Gwalior Crime Case: Woman Alleges Exploitation After Coming from Pandhurna, Case Reveals 3-Month Incident in Bhopal

लड़की हिंदू है और आरोपी लड़का मुसलमान है। लड़की छिंदवाड़ा से अलग हुए पांढुर्णा जिले की रहने वाली है। उम्र 21 वर्ष है और BSc की पढ़ाई करने के लिए भोपाल आई हुई है। भोपाल में अशोका गार्डन क्षेत्र में रहती है। पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद शिकायत के अनुसार लड़की का कहना है कि लगभग 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर “सदेव शूटर” आईडी से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। फिर दोनों ने अपने नंबर एक्सचेंज की और फोन पर बात करने लगे। जब दोनों एक दूसरे की बातों को पसंद करने लगे तो लड़की, लड़के से मिलने के लिए ग्वालियर गई। यहां एक होटल में 7 दिन तक रुकी। इस दौरान दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने। युवती का कहना है कि, जब वह ग्वालियर से लौटकर भोपाल आई तो आरोपी ने अपनी परेशानी का हवाला देते हुए ₹50000 उधार मांगे। उसने अपने कान के बाली बेचकर ₹50000 दिए थे। 

कुछ समय बाद उसका बॉयफ्रेंड भी ग्वालियर से भोपाल आ गया और उसी के रूप में रहने लगा। 3 महीने तक दोनों एक रूम में रहे और कई बार फिजिकल हुए। इसके कारण उसका गर्भधारण हो गया। जब उसने अपने बॉयफ्रेंड को इसके बारे में बताया तो उसने शादी करने से मन नहीं किया लेकिन, यह भी बताया कि वह मुसलमान है और उसके धर्म के अनुसार निकाह करना पड़ेगा। जब लड़की ने ऐसा करने से मना किया और अपने ₹50000 वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। 

खबर का निष्कर्ष और अलर्ट

इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस का कहना है कि बलात्कार का मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन कॉलेज के विद्यार्थियों को यह समझना बहुत जरूरी है कि, सोशल मीडिया पर या फोन पर बातचीत के दौरान यदि कोई अच्छा लगता है, तो इसका मतलब यह नहीं होता कि, सामने वाला अच्छा ही होगा। किसी भी प्रकार का व्यवहार करने से पहले, दूसरे व्यक्ति की जांच पड़ताल करना जरूरी होता है और इसके लिए कुछ पुराने फिक्स फार्मूले हैं, जिनका उपयोग किया जाना चाहिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!