भोपाल में मिर्ची गैंग, दिनदहाड़े हाई सिक्योरिटी एरिया में अधिकारी को लूट - Crime News

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के लगभग एक दर्जन गिरोह सक्रिय हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में मिर्ची गैंग का नाम भी शामिल हो गया है। कमला हिल्स इलाके में दिनदहाड़े टीवी ट्रेनिंग सेंटर के 65 वर्षीय अधिकारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट लिया गया। पब्लिक को सावधान होने की जरूरत है जब तक यह गैंग पकड़ा नहीं जाता तब तक चश्मा पहन कर बाहर निकलें। 

Bhopal ‘Mirchi Gang’ Strike: Officer Robbed in High-Security Area in Broad Daylight

पुलिस के अनुसार डॉ. मनोज वर्मा श्यामला हिल्स क्षेत्र स्थित टीबी ट्रेनिंग सेंटर में एचओडी के पद पर पदस्थ हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर लौटते समय किलोल पार्क और दानिश आइसक्रीम पार्लर के बीच पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जैसे ही श्री वर्मा संभलने की कोशिश कर रहे थे, तभी दो अन्य बदमाश आ पहुंचे। एक ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला, जबकि दूसरे ने सोने का कड़ा, घड़ी और नकदी छीन ली। पूरी वारदात दो मिनट के भीतर अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

भोपाल पुलिस को एक और चुनौती

घायल डॉक्टर वर्मा को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर पाई गई। उनका इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है। बता देना जरूरी है कि, श्यामला हिल्स हाई सिक्योरिटी जोन है, क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री का निवास भी है और आसपास कई वीआईपी आवास और सरकारी संस्थान मौजूद हैं। इसके बावजूद दिनदहाड़े लूट की घटना ने भोपाल पुलिस के सामने एक और चुनौती प्रस्तुत कर दी है। घटनास्थल के पास पुलिस पॉइंट है और हाई सिक्योरिटी एरिया होने के कारण यहां पर नियमित पेट्रोलिंग भी की जाती है, इसके बावजूद अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात की और आसानी से फरार हो गए।

तीन महीनों में 30 से अधिक लूट की घटनाएं

राजधानी में पिछले तीन महीनों में 30 से अधिक लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले भी श्यामला हिल्स और अन्य वीआईपी क्षेत्रों में कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। डॉक्टर वर्मा ने बताया कि सुबह साइकिलिंग के दौरान पीछे से टक्कर मारकर गिराया गया और मिर्च पाउडर डालकर सोने का कड़ा, घड़ी और नकदी छीन ली गई। डॉ. मनोज वर्मा 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्हें चार महीने तक आराम की सलाह दी गई है और उनके कूल्हे का ऑपरेशन किया जाएगा।

पुलिस का बयान और सवाल

शालिनी दीक्षित, एडिशनल डीसीपी जोन-3 का कहना है कि घटनास्थल के आसपास पुलिस का प्वाइंट है और पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जाती है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि जब पुलिस पॉइंट है और पेट्रोलिंग भी की जाती है तो फिर यह घटना कैसे हो गई और घटना के समय पुलिस कहां थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!