शिवराज सिंह की टीम भोपाल पहुंची, गेहूं की जांच ताकि मुआवजा तय किया जा सके

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 मार्च 2026
: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की टीम आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारी यह जांच करने के लिए आए हैं कि आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल को कितना नुकसान हुआ है। इसी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे का निर्धारण होगा। 

Shivraj Singh Team Visits Bhopal to Assess Wheat Damage for Compensation

केंद्रीय कृषि मंत्रालय की टीम यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी। ताकि, नुकसान का आंकलन हो सके। टीम शुक्रवार को ही भोपाल पहुंच गई थी। शनिवार को भी कई केंद्रों पर टीम ने निरीक्षण किया। बता दें कि भोपाल में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के 92 केंद्र बनाए गए हैं। बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान टीम को कई जगहों पर गेहूं की क्वॉलिटी ठीक नहीं मिली। दाना सिकुड़ा मिला तो रंग भी कमजोर था। शनिवार को भारत सरकार की खाद्य मंत्रालय की टीम ने लेक्चर लॉस गेहूं के संबंध में केंद्रों का निरीक्षण किया।

इनमें स्टील साइलो मुंगालिया कोर्ट, सुविधा वेयर हाउस निपानिया, आर्य वेयर हाउस निपानिया ठाकुर, शिव वेयर हाउस भौंरासा एवं सोनिका वेयर हाउस खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें मिनिस्ट्री की टीम के अधिकारी, खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयर हाउस के अधिकारी शामिल थे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!