भोपाल समाचार, 20 अप्रैल 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। बताया है कि मध्य प्रदेश के लगभग 17 जिलों में Heat Wave आने वाली है। इसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सावधान रहने की जरूरत है।
MP Weather Alert: Heatwave Warning Issued for 17 Districts, Stay Cautious
मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात के समय गर्मी बढ़ेगी। खास तौर पर Bhopal, Raisen, Sehore, Narmadapuram, Dindori, Chhindwara, Seoni, Mandla, और Balaghat में Warm Night का प्रभाव जारी रहने की संभावना है। 22 से 24 अप्रैल तक Heat Wave (लू) का प्रकोप के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ेगा और Heat Wave (लू) की स्थिति बनेगी। Alirajpur, Jhabua, Dhar, Ratlam, Gwalior, Datia, और Bhind में 22 से 24 अप्रैल के दौरान Heat Wave की चेतावनी दी गई है। पूर्वी और मध्य क्षेत्र के जिलों जैसे Satna, Panna, Chhatarpur, Tikamgarh, Niwari, Chhindwara, Seoni, Mandla, Balaghat, और Pandhurna में भी इन तीन दिनों के दौरान तीव्र गर्मी और Heat Wave चलने का अनुमान है।
25 अप्रैल और 26 अप्रैल: सप्ताह के अंत में लगभग सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से Dry (शुष्क) रहने की संभावना है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। 22 तारीख के बाद बढ़ती गर्मी और लू (Heat Wave) के प्रति सतर्क रहें।

.webp)