Monalisa Breaking News: भाग गई या किडनैप हुई, इधर महेश्वर में बर्थ सर्टिफिकेट निरस्त होने के बाद...

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 12 अप्रैल 2026
: मोनालिसा भोंसले के बारे में बड़ी खबर आ रही है। वह लापता हो गई है। उसके कथित पति मोहम्मद फरमान का कहना है कि, मोनालिसा कहीं भाग गई है। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि, यह घटनाक्रम तब हुआ जब मोनालिसा का बर्थ सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया और मोहम्मद फरमान के खिलाफ मोनालिसा को किडनैप करने का मामला दर्ज किया गया। इधर उनकी शादी को लेकर केरल में भी पॉलिटिकल इशू हो गया है। 

Monalisa Missing: Ran Away or Kidnapped? Abduction Case Filed in Maheshwar After Birth Certificate Cancelled


मध्य प्रदेश की मोनालिसा भोंसले और उत्तर प्रदेश के मोहम्मद फरमान खान ने केरल के एक मंदिर में लव मैरिज की थी। अब मोनालिसा की कथित पति मोहम्मद फरमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बता रहा है कि मोनालिसा कहीं चली गई है और उसको अजमेर में ढूंढने के बाद अब जोधपुर जा रहा है। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि यह सब कुछ घटनाक्रम उस समय हो रहा है जब, मध्य प्रदेश में मोनालिसा के बर्थ सर्टिफिकेट की जांच की गई और वह फर्जी पाया गया। इस मामले में मोनालिसा का सपोर्ट करने वाले महेश्वर नगर परिषद के सीएमओ प्रियंक पंड्या को हटा दिया गया है। फरमान खान के खिलाफ मोनालिसा को किडनैप किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। 

यहां इस बात का उल्लेख करना भी जरूरी है कि मोनालिसा भोंसले से शादी करने वाला मोहम्मद फरमान खान मूल रूप से एक एक्टर है और स्क्रिप्ट राइटिंग में भी रुचि रखता है। समाचार के लेकर जाने तक मोनालिसा का कुछ भी पता नहीं था और मध्य प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद फरमान के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

मोनालिसा भोसले के पति द्वारा जो वीडियो पब्लिक किया गया है उसमें, फरमान खुद कह रहा है कि मोनालिसा भाग गई है। इस घटना में वह कोई अनिश्चितता नहीं बता रहा है। वह विश्वास के साथ कह रहा है कि मोनालिसा भाग गई है। ऐसा दो ही स्थिति में होता है, जब व्यक्ति को पता होगी वह सचमुच भाग गई है या फिर एक नॉरेटिव सेट करने के लिए ताकि, कोई दूसरी तरफ सोच भी ना पाए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!