भोपाल में 19 वर्षीय नवविवाहिता ने लव मैरिज के बाद पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 8 अप्रैल 2026
: प्यार में धोखा और शादी का वादा करके रेप के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन मिसरोद पुलिस थाने में एक 19 वर्षीय नव विवाहिता ने चुपके से लव मैरिज के बाद अपने ही पति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया। 

Unusual Case in Bhopal: Bride Accuses Husband of Rape Post Love Marriage

मामले की इन्वेस्टीगेशन कर रही सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा के मुताबिक मिसरोद में रहने वाली 19 साल की युवती कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है। पीड़िता छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2022 में जब वह नाबालिग थी, तभी उसके कॉलोनी में रहने वाला दीपक यादव उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार 4 साल तक उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता रहा। अभी कुछ दिन पहले आर्य समाज मंदिर में ले गया, जहां दोनों की शादी हो गई। 

अब दीपक यादव कह रहा है कि अपना घर छोड़कर उसके साथ रहने के लिए आ जाए। युवती का कहना है कि वह परेशान हो गई है, अब अपने बॉयफ्रेंड के प्रेशर में अपना घर नहीं छोड़ सकती। पुलिस ने दीपक यादव के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!