जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, चार डेड बॉडी मिली, 11 लापता, 15 जिंदा बचे

Updesh Awasthee
भोपाल/ जबलपुर, 30 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा मौसम खराब होने के बावजूद बरगी डैम में पर्यटकों से भरा हुआ क्रूज उतार दिया गया। नतीजा क्रूज आंधी का शिकार हो गया और बरगी डैम में ही डूब गया। लोकल लोगों का कहना है कि 15 लोग किसी तरह तैरकर वापस आ गए। रेस्क्यू टीम को चार डेड बॉडी मिली है जबकि 11 लोग अभी भी लापता है और उनको बचाने के लिए अंधेरा होने के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

Jabalpur Bargi Dam Tragedy: Tourist Cruise Sinks, 4 Dead, 11 Missing, 15 Rescued

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि, आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

जबलपुर निवासी कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का बयान

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा, "...लगभग शाम 06:15 बजे की यह घटना है। क्रूज़ में जानकारी के अनुसार, टिकट की संख्या के अनुसार 29 लोग सवार थे। घटना के बाद लगभग 15 लोग उसमें से निकलकर आ गए। 4 लोगों की मृत्यु हुई है। अन्य की तलाश का काम चल रहा है। अंधेरा हो चुका है, स्वाभाविक है कि कठिनाईयां हैं लेकिन पूरा प्रशासन पूरी तत्परता के साथ प्रयास कर रहा है। अभी प्राथमिकता बचाव कार्य का है। एक बार जो लोग लापता हैं वो मिल जाएं, फिर निश्चित रूप से इसकी जांच भी होगी और कारणों का पता भी लगाया जाएगा।" 

जबलपुर कलेक्टर का बयान

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया, बरगी डैम पर एक क्रूज़ के पलटने की घटना घटी है। 29 लोग सवार थे जिसमें से 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 15 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। NDRF, SDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान 

जबलपुर के बर्गी डैम में क्रूज पलटने से 4 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ, शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

लाइव जैकेट के कारण 15 पर्यटकों की जान बची 

पर्यटन निगम की ओर से बताया गया है कि सभी पर्यटकों को लाइव जैकेट दी गई थी। लाइफ जैकेट के कारण ही 15 पर्यटकों की जान बच गई। जो 11 पर्यटक लापता है, वह भी लाइव जैकेट पहने हुए हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह घटनास्थल से काफी दूर निकल गए या शायद जान बचाने के लिए तैरते हुए किसी दूसरी दिशा में चले गए। उनकी तलाश की जा रही है। लोकल लोगों का कहना है की रेस्क्यू फोर्स ने साहस दिखाते हुए, इतनी आंधी की स्थिति में भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 15 पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाल। रेस्क्यू फोर्स अभी भी पर्यटकों की तलाश कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि लाइव जैकेट के कारण शायद वह जिंदा होंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!