जबलपुर बरगी क्रूज हादसा: लाइफ जैकेट और रेस्क्यू फोर्स ने 15 की जान बचाई, खराब मौसम और रात में भी तलाश जारी

Updesh Awasthee
जबलपुर, 30 अप्रैल 2026
: बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसे के समाचार प्रसारित होने के बाद जहां एक और चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर यह प्रार्थना भी की जा रही है कि जो 11 लोग लापता है, वह जीवित और सुरक्षित हों। इसके अलावा एक और बात सामने आई। लाइफ जैकेट के कारण 15 लोगों की जान बच गई, और 11 की जीवित होने की संभावना है। अन्यथा यह हादसा और भी बहुत बड़ा हो सकता था। लोग इस बात की भी प्रशंसा कर रहे हैं कि खराब मौसम के बावजूद रात के समय रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जबकि सामान्य तौर पर ऐसी स्थिति में ऑपरेशन बंद कर दिए जाते हैं। 

Jabalpur Bargi Cruise Tragedy: Life Jackets and Rescue Teams Save 15 Lives, Search Continues

जीवित और सुरक्षित निकालकर आए पर्यटकों ने बताया कि, क्रूज बोट पर रवाना होने वाले सभी सभी पर्यटकों को लाइफ जैकेट दी गई थी। लाइफ जैकेट के कारण ही 15 पर्यटकों की जान बच गई। जो 11 पर्यटक लापता है, वह भी लाइफ जैकेट पहने हुए हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह घटनास्थल से काफी दूर निकल गए या शायद जान बचाने के लिए तैरते हुए किसी दूसरी दिशा में चले गए। उनकी तलाश की जा रही है। 

लोकल लोगों का कहना है की रेस्क्यू फोर्स ने साहस दिखाते हुए, इतनी आंधी की स्थिति में भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 15 पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाला। ऐसे मौसम में और रात के समय सामान्य तौर पर रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिए जाते हैं लेकिन रात 9:30 बजे, रेस्क्यू फोर्स अभी भी पर्यटकों की तलाश कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि लाइफ जैकेट के कारण शायद वह जिंदा होंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!