Tech Desk, News, 19 अप्रैल 2026: आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में Google ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। Google ने अपने लोकप्रिय AI चैटबॉट Gemini के लिए एक क्रांतिकारी अपडेट जारी किया है, जिसे 'Gemini Nano Banana' का नाम दिया गया है। यह नया अपडेट आपकी Personal Intelligence और Photo Integration को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है। इसके साथ खतरों का भी स्तर बढ़ जाएगा। आपका मोबाइल अब आपका नहीं रहा बल्कि इसमें मौजूद सारे फोटो Google द्वारा स्कैन किया जा रहे हैं।
What is Gemini Nano Banana?
Google के इस नए अपडेट का मुख्य उद्देश्य AI को अधिक "पर्सनल" बनाना है। 'Nano Banana' पावर्ड इमेज जनरेशन अब Gemini का हिस्सा बन गया है, जिससे यह न केवल टेक्स्ट बल्कि आपकी तस्वीरों के साथ भी अधिक स्मार्ट तरीके से इंटरैक्ट कर सकता है। Forbes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया अपडेट लाइव हो चुका है और Google अब आपके फोटो डेटा का उपयोग करके आपको बेहतर और अधिक व्यक्तिगत सुझाव (personalized suggestions) देगा। टेक जगत की प्रमुख वेबसाइट TechCrunch के अनुसार, Google ने Gemini में 'Nano Banana' आधारित इमेज जनरेशन फीचर्स जोड़े हैं। इससे यूजर्स अपनी तस्वीरों के आधार पर नई और क्रिएटिव AI इमेजेस जनरेट कर सकेंगे।
Google AI Update: Personal Intelligence Feature Rolls Out, Photos Get Smarter
कुल मिलाकर बात ऐसी है कि अब AI आपके एंड्राइड मोबाइल फोन में Google Photos से जानकारी एकत्रित करेगी और जब आप AI से कोई सवाल करेंगे तो इस जानकारी के आधार पर वह निर्धारित करेगा कि आपको क्या जवाब देना है। इसको और सरल तरीके से समझना है:- जब आप Google AI से पूछेंगे कि आज मैं कुछ स्पेशल खाना चाहता हूं, मुझे क्या खाना चाहिए, तो Google AI आपके पर्सनल फोटो चेक करेगा और देखेगा कि आप क्या खाना पसंद करते हैं। यदि कभी आप कहीं पर्यटन पर गए थे और आपने किसी खाने के फोटो को सबसे स्पेशल कमेंट किया है या फिर ऐसे किसी मैसेज के साथ शेयर किया है, तो Google AI आपको आपका स्पेशल खाना बता देगा।
इसके अलावा आपकी और भी बहुत सारी पर्सनल मदद करेगा। उदाहरण के लिए आपके मोबाइल फोन में कोई ऐसी फोटो कैप्चर कर ली है जो आपके लिए बहुत इंपॉर्टेंट है लेकिन उसमें कोई छोटी सी गलती है तो Google AI उसको ठीक कर देगा। जैसे कोई व्यक्ति आपके पास खड़ा है और आप नहीं चाहते क्या आपकी फ्रेम में इस व्यक्ति का चेहरा दिखाई दे तो Google AI उसको गायब कर देगा। यह तो पहले भी हो जाता था अब इसे थोड़ा ज्यादा हो जाएगा और थोड़ा फास्ट भी हो जाएगा क्योंकि आपका फोटो Google AI के रिकॉर्ड में पहले से ही मौजूद रहेंगे। Google AI को बार-बार फोटो स्टडी नहीं करने पड़ेंगे।
फोटो स्कैनिंग फीचर से प्राइवेसी कंप्रोमाइज हो जाएगी
Gemini Nano Banana के नए अपडेट के तहत Google ने आपकी सभी तस्वीरों को स्कैन करना शुरू कर दिया है। Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर अब लाइव है और Google आपके फोटो डेटा का उपयोग करके आपको बेहतर और अधिक व्यक्तिगत सुझाव (personalized suggestions) देता है। हालांकि, इसका मतलब यह भी है कि AI अब आपकी निजी गैलरी और उसमें मौजूद डेटा को गहराई से एक्सेस कर रहा है, जिससे प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
क्या आप अपनी फोटो की स्कैनिंग बंद कर सकते हैं
अब तक जो मीडिया रिपोर्ट आई है उसके हिसाब से इस स्कैनिंग को बंद करने (Opt-out) करने का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन गूगल की तरफ से Animish Sivaramakrishnan (Group Product Manager, Gemini App) एवं David Sharon (Group Product Manager, Multimodal Generation Lead, Gemini Apps) द्वारा बताया गया है कि जो कुछ भी होगा आपकी अनुमति से होगा। आप किसी भी समय सेटिंग में जाकर इस फीचर को बंद कर सकते हैं या इसकी शर्तों को बदल सकते हैं।

.webp)