बालाघाट एसपी ने तीन थाना प्रभारी, दो ASI और एक सिपाही को सस्पेंड किया

Updesh Awasthee
बालाघाट, 18 अप्रैल 2026:
पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने एक साथ 6 कर्मचारियों को कर दिया। इनमें तीन धारा प्रभारी, दो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक शामिल है। इस प्रकार उन्होंने एक मैसेज लाउड एंड क्लियर किया कि पुलिस फोर्स में अनुशासनहीनता और लापरवाही कतई नहीं चलेगी।

Balaghat SP Suspends Three SHOs, Two ASIs and One Constable in Major Action

जानकारी के अनुसार, वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसआई राजकुमार राहंगडाले हंसते हुए दिखाई दिए थे। वहीं, कटंगी थाना के कार्यवाहक एएसआई पेंढारीलाल अहाके पान खाते हुए नजर आए। जब उनसे सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के बारे में पूछा गया, तो उनके पास कोई जानकारी नहीं थी। एसपी आदित्य मिश्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता और लापरवाही माना। इसके बाद दोनों एएसआई को तत्काल निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया। 

इस कार्रवाई में तीन थाना प्रभारियों और एक आरक्षक शैलेश सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है। निलंबित किए गए थाना प्रभारियों में कोतवाली थाना प्रभारी कामेश धुमकेती, ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल और रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य शामिल हैं। हालांकि, इन थाना प्रभारियों के निलंबन की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों और थाना क्षेत्र में गंभीर अपराधों पर कार्रवाई में देरी को इसका कारण बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति और सख्त अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इस कार्रवाई को एक प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!