मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अनुरोध पर मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन’ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

CM Mohan Yadav Calls Special Assembly Session on Nari Shakti Vandan Adhiniyam

इससे पहले रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष सत्र बुलाने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर विधानसभा में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भोपाल में भाजपा द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में आक्रोश रैली भी निकाली गई थी। इस रैली के माध्यम से पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में अपनी बात रखी।

इससे पहले तमिलनाडु के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया, देश की जनता उससे आक्रोशित है। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी है। गरीब और आम आदमी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने, यह एनडीए की सोच है। लेकिन कांग्रेस और डीएमके में ऐसा नहीं है, दोनों ही परिवारवादी पार्टियां हैं। यह चुनावी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ और नारी सम्मान के लिए है। कांग्रेस और डीएमके ने विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया। अगर यह बिल पास हो जाता तो तमिल बहनों के लिए सांसद, विधायक और मंत्री बनने का अवसर बढ़ जाता। कांग्रेस और डीएमके ने बहनों का रास्ता रोका है, अब तमिलनाडु की बहनें उन्हें सबक सिखाएंगी। तमिलनाडु देश में मंदिरों की राजधानी है। जब भी कोई सनातन पर्व होता है, डीएमके की भ्रष्टाचारी, बेईमान और कुटिल सरकार कर्फ्यू लगाकर हमारी यात्राओं पर डंडे बरसाती है। यह चुनाव सब हिसाब बराबर करने का है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!