भोपाल, 21 अप्रैल 2026: एक जमाना गुजर जाने के बाद राजधानी भोपाल में एक बार फिर से कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई शुरू हो गई है। इससे पहले श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के समय जनसुनवाई के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी की जाती थी। वर्षों बाद आज पहली बार कलेक्टर ने खुद बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी और उनका तत्काल निराकरण करवाया।
Bhopal Resumes JANSUNWAI After Years, Collector Personally Listens and Resolves Grievances
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों स्वयं मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 111 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एडीएम श्री अंकुर मेश्राम, श्री प्रकाश नायक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

.webp)