भोपाल, 21 अप्रैल 2026: CM हाउस के पास लूट मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, श्यामला हिल्स थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू को हटा दिया गया है। बीते दिनों डॉक्टर की आंखों में मिर्ची झोंक कर लूट की गई थी। इस मामले में भोपाल समाचार में सीधा सवाल किया था। आज उसका असर दिखाई दिया है।
Bhopal Samachar Impact: SHO Suspended in Loot Case Near CM House Involving Senior Officer
पुलिस के अनुसार डॉ. मनोज वर्मा श्यामला हिल्स क्षेत्र स्थित टीबी ट्रेनिंग सेंटर में एचओडी के पद पर पदस्थ हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर लौटते समय किलोल पार्क और दानिश आइसक्रीम पार्लर के बीच पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जैसे ही श्री वर्मा संभलने की कोशिश कर रहे थे, तभी दो अन्य बदमाश आ पहुंचे। एक ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला, जबकि दूसरे ने सोने का कड़ा, घड़ी और नकदी छीन ली। पूरी वारदात दो मिनट के भीतर अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
भोपाल पुलिस को एक और चुनौती
घायल डॉक्टर वर्मा को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर पाई गई। उनका इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है। बता देना जरूरी है कि, श्यामला हिल्स हाई सिक्योरिटी जोन है, क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री का निवास भी है और आसपास कई वीआईपी आवास और सरकारी संस्थान मौजूद हैं। इसके बावजूद दिनदहाड़े लूट की घटना ने भोपाल पुलिस के सामने एक और चुनौती प्रस्तुत कर दी है। घटनास्थल के पास पुलिस पॉइंट है और हाई सिक्योरिटी एरिया होने के कारण यहां पर नियमित पेट्रोलिंग भी की जाती है, इसके बावजूद अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात की और आसानी से फरार हो गए। हालांकि बाद में आरोपियों को पकड़ लिया गया लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह था कि हाई सिक्योरिटी इलाके से लूट की वारदात करने के बाद वह आसानी से फरार कैसे हो गए।
पुलिस का बयान और सवाल
शालिनी दीक्षित, एडिशनल डीसीपी जोन-3 का कहना था कि घटनास्थल के आसपास पुलिस का प्वाइंट है और पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जाती है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि जब पुलिस पॉइंट है और पेट्रोलिंग भी की जाती है तो फिर यह घटना कैसे हो गई और घटना के समय पुलिस कहां थी।

.webp)