कथावाचक मुकेश शर्मा के खिलाफ भोपाल में ठगी का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 अप्रैल 2026
: प्रख्यात कथा वाचक मुकेश शर्मा के खिलाफ भोपाल में ठगी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि, बेटे को विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 1 साल पहले डेढ़ लाख रुपए लिए थे। ना तो नौकरी लगवाई और ना ही पैसे वापस कर रहे हैं। 

Fraud Case Filed Against katha vachak Mukesh Sharma in Bhopal, Police Begin Investigation

मामला भोपाल शहर के बैरागढ़ पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना 3 जनवरी 2025 की है। एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी जब बेटे की नौकरी नहीं लगी और पैसा वापस नहीं मिला तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि कमलेश कुमार (58) बैरागढ़ इलाके के रहने वाले हैं। कमलेश प्राइवेट जॉब करते हैं। वहीं, मुकेश शर्मा कथावाचक हैं। कमलेश अपने बेटे की नौकरी को लेकर काफी परेशान थे और लगातार प्रयास कर रहे थे। 

इस दौरान उनकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने उनको बेटे की नौकरी विदेश में लगवा देने का आश्वासन दिया और भरोसा जीतकर उनसे बात आगे बढ़ाई। और उनसे डेढ़ लाख रुपए की मांग की। पैसा मिलने के बाद आरोपी एक साल तक टालमटोल करता रहा और बहाने बनाता रहा। इसके बाद उसने कमलेश से संपर्क तोड़ लिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। जिसके बाद कमलेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!