भोपाल, 15 अप्रैल 2026: कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत रेल प्रशासन द्वारा 15 अप्रैल 2026 से 04 मई 2026 तक 20 दिवसीय ब्लॉक लिया जा रहा है। इस अवधि में प्लेटफॉर्म नंबर 1 से संचालित होने वाली सभी गाड़ियों को अन्य प्लेटफॉर्मों पर स्थानांतरित किया गया है। साथ ही कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है तथा कुछ गाड़ियों का आंशिक परिचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा।
Bhopal–Jodhpur Express to Skip Kota for 20 Days, Bina–Kota MEMU Also Affected
1 : परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ (डायवर्जन) -
(ये गाड़ियाँ कोटा जंक्शन के बजाय गुड़ला-कोटा चंबल केबिन-सोगरिया मार्ग से होकर चलेंगी)
1. गाड़ी सं. 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 15.04.2026 से 03.05.2026 तक (कुल 19 फेरे) परिवर्तित मार्ग : सोगरिया (आगमन : 02:10, प्रस्थान : 02:20)–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
2. गाड़ी सं. 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) परिवर्तित मार्ग : गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया (आगमन : 23:30, प्रस्थान : 23:40) होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
3. गाड़ी सं. 12181 दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 15.04.2026 से 03.05.2026 तक (कुल 19 फेरे) परिवर्तित मार्ग : सोगरिया (आगमन : 06:35, प्रस्थान : 06:45)–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
4. गाड़ी सं. 12182 दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) परिवर्तित मार्ग : गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया (आगमन : 21:50, प्रस्थान : 22:00) होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
2 : सोगरिया स्टेशन पर आंशिक समापन (शॉर्ट टर्मिनेशन)
(ये गाड़ियाँ कोटा जंक्शन के बजाय सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होंगी)
1. गाड़ी सं. 11604 बीना-कोटा मेमू एक्सप्रेस दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी।
2. गाड़ी सं. 61634 बीना-कोटा मेमू दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और यात्रा में किसी भी असुविधा से बचने के लिए उन्हें अपनी गाड़ी का प्लेटफॉर्म स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड, पूछताछ काउंटर अथवा एनटीईएस ऐप से अवश्य जाँच ले। अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप पर जानकारी उपलब्ध है।

.webp)