भोपाल, 19 अप्रैल 2026: उम्र का एक पड़ाव ऐसा होता है जब कुछ युवक और युवतियों के लिए उनका लव अफेयर ही सब कुछ होता है। वह अपने पेरेंट्स और फैमिली तक को भूल जाते हैं। बीटेक की पढ़ाई कर रहा है एक स्टूडेंट ने एक लड़की के चक्कर में सुसाइड कर लिया। जबकि यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों का अफेयर था और ब्रेकअप हुआ है या लड़की ने उसको धोखा दिया है। पुलिस ने बताया कि वह अपने घर का इकलौता बेटा था। उसके बाद परिवार वालों का बुरा हाल है। पिता का कहना है कि यदि वह बता देता तो शायद हम कुछ मदद करते।
Bhopal: BTech Student Dies by Suicide Allegedly Over Relationship Issue
पुलिस के अनुसार हिमांशु लोवंशी (उम्र 22 वर्ष) के दोस्त ने बताया कि उसके पास हिमांशु का कॉल आया था। उसने फोन पर बताया था कि उसने जहर खा लिया है। हबीबगंज इलाके में है और आधे घंटे में घर पहुंच जाएगा। दोस्तों ने इसकी सूचना परिवार को दी। इसके बाद परिजन और दोस्त युवक की तलाश करते हुए उसे नर्मदा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह हिमांशु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल में तलाश करेंगे मौत का कारण
शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है। हिमांशु लोवंशी अर्जुन नगर का निवासी था और टीआईटी कॉलेज से बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। मृतक के पिता ने कहा कि बेटे ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर वह बात बताता तो परिवार उसकी मदद करता।

.webp)